चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी द्वारा पार्टी का ध्वज फहराकर की गई। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ती हुई राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पार्टी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने संबोधन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि शुरुआती समय में भाजपा से जुड़ने में लोग संकोच करते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज पार्टी विशाल वटवृक्ष बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो राष्ट्रहित, सुशासन और सेवा के मूल मंत्र पर कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष से प्रेरणा लें। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यह यात्रा संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। जिन लोगों ने पार्टी की नींव रखी, उन्हें नमन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जिलाध्यक्ष गाडरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। बंगाल चुनाव में प्रवास पर होने से सांसद सी.पी. जोशी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक तथा विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अभियान के जिला संयोजक सी.पी. नामधराणी ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियो द्वारा भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। बद्रीलाल जाट, अशोक चंडालिया, भेरू सिंह चौहान, सुशीला जीनगर, भूपेंद्र सिंह बड़ोली, गब्बर सिंह अहीर, श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह रूद, कैलाश मंत्री, सागर सोनी, सुधीर जैन, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अभियान के सह संयोजक करनल सिंह काकरवा, प्रिंस शर्मा, शांतनु काबरा मंचासीन रहे। इस अवसर परएमडी शेख, वीणा दशोरा, पन्नालाल भील, सुरेश गाडरी, अशोक रायका, चंद्रशेखर शर्मा, ऊंकार धाकड़, नरेन्द्र सिंह, गोवर्धन जाट, पारस वीरवाल, शौकीन चपलोत, गोपाल चौबे, मनोज पारीक, दीपक शर्मा, संजू लढ्ढा, नंद किशोर लौहार, कुलदीप चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, दीपक अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

