सेवा महातीर्थ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बुधवार को

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ परिसर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ अपराह्न 3 बजे से मनाया जाएगा।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के संस्थापक पद्मश्री अलंकृत कैलाश ‘मानव’ का वंदन-अभिनंदन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा तथा वे दिव्यांगजन को उपहार स्वरूप फल और खिलौने भी वितरित करेंगे। भगवान महर्षि वेदव्यास का विधि-विधान से पूजन भी होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए संस्थान के सहयोगी, शाखा प्रभारी, नि:शुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग प्राप्त करने आए दिव्यांगजन तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Creative from India to the World