एचडीएफसी बैंक ने लॉकडाऊन के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर ट्रीट्स प्रस्तुत कीं

उदयपुर। देश को लॉकडाऊन से राहत मिलनी शुरू होने के साथ आज एचडीएफसी बैंक ने ‘समर ट्रीट्स’ लॉन्च कीं, जो मर्चेंट्स, वेतनभोगी एवं स्वरोजगारी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए आकर्षक ऑफर प्रस्तुत करेंगी।
कोविड-19 को फैलने से रोकने के प्रयासों ने उपभोक्ता की जीवनशैली एवं मांगों को बदल दिया है। वर्क फ्रॉम होम एवं स्कूल फ्रॉम होम के चलते फोन, टेबलेट, कंप्यूटर एवं संबंधित एक्सेसरीज की मांग बढी है। सुरक्षित डिजिटल पेमेंट्स एवं प्राईवेट ट्रांसपोर्ट की मांग भी बढ रही है। इसी प्रकार शॉप्स एवं व्यवसाय दोबारा शुरू हो रहे हैं, इसलिए उन्हें बिजनेस फाईनेंस की जरूरत है।
कंट्री हेड-पेमेंट्स, कंज़्यूमर फाईनेंस, डिजिटल बैंकिंग एंड मार्केटिंग पराग राव ने कहा कि लॉकडाऊन ने नई कंज़्यूमर आदतों को जन्म दिया है। वर्क फ्रॉम होम एवं लर्न फॉम होम का दौर शुरू हो गया है और यह भविष्य में भी जारी रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाईसेस, अप्लायंसेस एवं एजुकेशनल, एंटरटेनमेंट और फिटनेस सब्सक्रिप्शंस बढ रहे हैं। ऑटो लोन एवं पर्सनल लोन से लेकर बिजनेस फाईनेंस स्कीम्स तक फाईनेंस की मांग बढ रही है। समर ट्रीट्स में इन सभी जरूरतों के लिए ऑफर हैं, जो डिजिटल माध्यम से एवं हमारे विस्तृत ब्रांच नेटवर्क पर उपलब्ध होंगे। इनसे ग्राहकों के बीच सकारात्मकता की भावना उत्पन्न होगी। हमें उम्मीद है कि ये हर किसी के लिए फायदेमंद होंगे।
एचडीएफसी बैंक ने इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए समर ट्रीट्स लॉन्च की हैं। इन मुख्य ऑफरों में आईफोन एसई लॉन्च के लिए एक्सक्लुसिव डिस्काउंट, बडे अप्लायंसेस के लिए नो कॉस्ट ईएमआई एवं नो डाउन पेमेंट, चुनिंदा ब्रांड्स पर डिस्काउंट एवं कैशबैक एवं क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाईन खर्चों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त रिवार्ड प्वाईंट इत्यादि शामिल हैं।
बैंक के लेंडिंग उत्पादों पर एक्सक्लुसिव ऑफर, में कार लोन पर पहले तीन माह के लिए 70 फीसदी कम ईएमआई, टू-व्हीलर लोन पर तीन माह के लिए 50 प्रतिशत कम ईएमआई, वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ओवरड्राफ्ट की सुविधा, स्वरोजगारी ग्राहकों के लिए कस्टम-मेड फाईनेंस स्कीम्स का संग्रह एवं पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, क्रेडिट कार्ड पर लोन, संपत्ति पर लोन, बिजनेस एवं होम लोन पर ऑफर इत्यादि शामिल हैं।
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या पेजैप द्वारा ऑनलाईन खरीद करने पर अतिरिक्त रिवार्ड प्वाईंट भी ऑफर में शामिल हैं।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की शुरूआत

Nayara Energy and Shell Lubricants ink strategic partnership to provide world-class offerings for cu...

RURAL HOUSING SET TO GROW IN RAJASTHAN BACKED BY RESURGENCE IN RURAL ECONOMY

JK Tyre celebrates manufacturing benchmarks on World Manufacturing Day

पेलियेटिव एवं कॉम्प्रिहेन्सिव क्लिनिक का शुभारंभ

कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद महोत्सव-मटकी फोड़ जैसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन ...

सी कोस्ट शिपिंग ने साउथ अफ्रीका में स्थित कंपनी के साथ सहभागिता से बड़ी मात्रा में कार्गो शिपमेंट शु...

निर्वाणी अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने देखी नर सेवा- नारायण सेवा

AEPS MarketLeader, “PayNearby” has been successful in transforming the lives of itsretailers

Flipkart brings festive cheer to Bharat with pan-India supply chain expansion

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अब क्षत्रिय करणी सेना के ब्रांड एंबेसडर बने

फ्लिपकार्ट ने किया त्योंहारी सीज़न का आगाज़