हार्टफूलनेस संस्थान के ध्यान शिविर से खिल उठे चेहरे

उदयपुर। हार्टफूलनेस संस्थान (Heartfulness Institute) उदयपुर द्वारा आर्ची आर्केड (Archi Arcade) अपार्टमेंट के रहवासियों के लिए आयोजित हुए तीन दिवसीय ध्यान सत्र का गुरूवार को समापन हुआ। अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि आरएएस अधिकारी एवं हार्टफूलनेस के प्रशिक्षक मुकेश कलाल (Mukesh Kalal) के नेतृत्व में तीन दिन का ध्यान सत्र आयोजित हुआ। प्रथम दिन रीलैक्सेशन और ध्यान करवाया गया। हार्टफूलनेस के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल दाजी एवं मुख्यालय कान्हा शांतिवनम के विडीयो प्रदर्शित किए गए। दूसरे दिन ज़ोन प्रशिक्षक लता पटेल द्वारा आत्म शुद्धीकरण अभ्यास और ध्यान अभ्यास करवाया गया जिसमें ज़ोनल कोऑर्डिनेटर मधु मेहता उपस्थित रही। तीसरे दिन प्रार्थना ध्यान और ध्यान का सत्र ज़ोनल कोऑर्डिनेटर मधु मेहता द्वारा किया गया। इस ध्यान शिविर में जिज्ञासुओं की जिज्ञासा का समाधान सत्र भी रखा गया जिसमें ध्यान के मुख्य तत्व प्राणाहूति ऊर्जा, सफ़ाई ध्यान, ध्यान के दौरान विचारों की समस्या, नियमित अभ्यास कैसे करें इत्यादि पर चर्चा की गई। इस पर केन्द्र समन्वयक डॉ. राकेश दशोरा ने प्रकाश डाला।
तीसरे दिन का मुख्य आकर्षक कार्यक्रम हार्टफूलनेस संस्थान के बच्चों का ब्राइटर माइंड शो रहा जिसमें प्रशिक्षिका वरुणिका सिंघवी के नेतृत्व में आशा जैन, मंगला पटेल, हनी तिवारी, आशि गांधी ने ब्रेन व्यायाम और आँखो पर पट्टी बांधकर अंक पहचान, रंग पहचान, नोट के नम्बर पढऩा, किताब पढऩा इत्यादि करतब कर सबको स्तंभित कर दिया। प्रशिक्षक मुकेश कलाल ने धन्यवाद देते हुए प्रत्येक बुधवार शाम को साप्ताहिक सामूहिक ध्यान आर्ची आर्केड के हॉल में नियमित करने की घोषणा की। इन तीन दिनों के ध्यान शिविर के बाद सभी संभागियों के चेहरे खिल उठे और नियमित ध्यान अभ्यास का संकल्प व्यक्त किया जिससे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से संतुलित जीवन जीने की कला विकसित हो सके। शिविर में संस्थान के स्वयंसेवक अभय जैन, रंजना भानावत, दीपक मेनारिया, रोशनदीप इत्यादि का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 62 प्रतिशत युवा, एनर्जी ट्राजिंशन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका में

तीन माह वेंटीलेटर पर रहने के बाद पेरालाईसिस मरीज को मिला नया जीवनदान

LG Electronics India and ITC Foods join forces to transform cooking and simplify consumer life

विभिन्न कार्यालयों-संस्थाओं में उत्साह के साथ मनाया योग दिवस

कोरोना पोजीटिव पाए छात्र को किया अस्पताल में भर्ती, परिजनों व दोस्तों को आईसोलेशन वार्ड में रखा

NBSL and Canara Bank partner to power UPI payments

Hindustan Zinc skills rural youth and links them to sustainable livelihood

नारायण सेवा का अफ्रीका में दिव्यांग सहायता शिविर

लक्ष्यराज और राजस्थान पुलिस के संयुक्त प्रयासों से होगा सेवा कार्य

साई तिरुपति विश्वविध्यालय में सामूहिक वन्दे मातरम गान का आयोजन

BRAND IDEA MOOTS ‘NETWORKING’ AS THE SMART SOLUTION FOR BETTER EMPLOYMENT, ENTREPRENEURSHIP OPPORTUN...

एचडीएफसी लि. का एचडीएफसी बैंक में विलय 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हुआ