जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

हिम्मतसिंह चौहान पुन: अध्यक्ष तथा भरतसिंह सचिव निर्वाचित

उदयपुर।
 जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव शनिवार को निर्वाचन अधिकारी विक्रमसिंह चंदेल, राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ (पर्यवेक्षक) तथा जिला ओलिंपिक संघ उदयपुर के पर्यवेक्षक बलवीर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से हिम्मतसिंह चौहान को पुन: अध्यक्ष, भरतसिंह सचिव तथा नरेन्द्रसिंह चौहान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर भरतसिंह राठौड़, अनूप अधिकारी, हेमंत शर्मा, विनयदीपसिंह कुशवाहा, सह सचिव पद पर संजय कोठारी, राजेश पालीवाल, कमलेश जैन, अनिल देवपुरा तथा राजकुमार मेनारिया, लोकेन्द्रसिंह चुण्डावत, कर्नीपल सिंह, महेंद्रसिंह भाटी, भूपेंद्रपाल सिंह, वेदपाल सिंह, राजेंद्रसिंह चौहान, सुरेश कंडारिया, सुश्री गर्विता अमिटा, विकास निगम, जितेन्द्र अग्रवाल, निरंजन सिंह, श्रीमती सुमन चौबीसा, सुधीर उदयवाल, अशोक जैन, भूपेश याग्निक, संजय बंसल, विनय खत्री एवं नरेन्द्र पटवा सदस्य बनाये गये।
इस अवसर पर जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर की नव-निर्वाचित कार्यकरिणी ने राजस्थान ऑलंपिक संघ के अध्यक्ष अजीतसिंह राठौड़ व राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ का साफा पहनाकर स्वागत किया और यह विश्वास दिलाया कि वे उदयपुर जिम्नास्टिक्स को नई ऊंचाइयां प्रदान करंगे।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” उत्साह के साथ संपन्न

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

भोजनशाला में भोजन वितरण

शहीद मेजर मुस्तफा के परिजनों को राष्ट्रपति ने शौर्यचक्र से सम्मानित किया

सीए मुकेश बोहरा अध्यक्ष व कुणाल गाँधी सचिव मनोनीत

एनर्जी कंजर्वेशन दिवस व इंजीनियर वाई एस सरदालिया मेमोरियल स्मृति व्याख्यान का आयोजन

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के जावर में 45वें मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का ...

43वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर संपन्न

'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में किया विशाल भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर में राजस्थान का पहला जामुन, सीताफल व आंवला प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू