राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया

उदयपुर। पेसिफिक डेन्टल कॉलेज, देबारी द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में विद्याभवन के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख की बीमारियों से बचाव के तरीके एवं दांतों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। सभी के दांतों का परीक्षण कर उन्हें मुंह की अवस्था से अवगत कराया गया। डॉ. सागरिका ग्रोवर ने पोस्टर एवं मॉडल्स की मदद से मुख स्वास्थ्य सम्बंधित वार्ता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पेसिफिक के छात्र-छात्रा करिश्मा तिवारी, जॉय सिकन्दर एवं येशा करिया का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पेसिफिक डेन्टल कॉलेज के डॉ. कैैलाश असवा, डॉ. मृदुला टंाक, डॉ सुरेश दशोरा, विद्याभवन से डॉ. आरती जैन तथा डॉ. किरण असनानी उपस्थित थे।

Related posts:

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर में कोरोना एक बार फिर शून्य

सरे गांव की पहाड़िया हो हरियाली से आच्छादित : रविंद्र श्रीमाली

पीआईएमएस हॉस्पिटल को मिली एनएबीएल की मान्यता

दक्षिण राजस्थान में दिल की अनियमित धड़कन का इलाज अब संभव

पशु बीमार हैं तो डायल करें- 1962

बाराबंकी के जंगल में निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए रवाना हुआ दल

रेयांश उपाध्याय का गोल्ड मैडल जीतने पर स्वागत, किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बना रेयांश

Hindustan Zinc Plants 5,000 Saplings to Support Baghdarra Crocodile Conservation Reserve

पहलगाम आतंकवादी घटना की निंदा

राजस्थान में पहली बार दिखी स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस

Indira IVF organises first ever national ‘REPRO Quiz’