हिंदुस्तान जिंक और ममता संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सत्रों का किया आयोजन

उदयपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर विभाग के सहयोग से ममता एचआईएमसी द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ वैन प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य रूप से पांच प्रमुख स्थानों उदयपुर के जावर, राजसमंद के दरीबा, चित्तौड़गढ के़ चंदेरिया, भीलवाड़ा के आगुचा एवं उत्तराखंड के पंतनगर ऊधम सिंह नगर में आयोजित किये।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना और समय पर इलाज के महत्व को समझाना था। विशेष रूप से महिलाओं और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को मुंह, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरों के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान इंटरएक्टिव सत्रों में मोबाइल हेल्थ वैन के डॉक्टरों और नर्सों ने स्थानीय भाषा में लोगों को कैंसर के कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताया। मौके पर ही लोगों की मौखिक, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जिन व्यक्तियों में कैंसर के लक्षण या जोखिम कारक पाए गए, उन्हें आगे के इलाज और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान समाज में कैंसर से जुड़ी गलत धारणाओं और डर को भ्रातिंयों की जानकारी से दूर करने का प्रयास किया। इन सत्रों के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने न केवल कैंसर स्क्रीनिंग के महत्व को समझा, बल्कि तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संकल्प लिया।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को उच्च शिक्षा के लिए समावेशी नीति की घोषणा

NBSL and Canara Bank partner to power UPI payments

नगर निगम ने पेरेंट्स प्लस परियोजना के अंतर्गत शाला पूर्व शिक्षण सामग्री (पीएसई-किट) कार्यशाला का आयो...

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 : पहले दिन रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन से खिलाड़...

सुविवि- प्रो. भाणावत बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता

पिम्स उमरड़ा में हो रहा है मिंत्रा ग्लैमफेस्ट प्री जेनेसिस 2026

पिम्स उमरड़ा में मेंडीबल फ्रैक्चर और सौम्य अस्थि ट्यूमर (बेनाइन ट्यूमर) का सफल ऑपरेशन

साहित्यकार पुरुषोत्तम पल्लव की 21वीं पुस्तक ‘मां शबरी’ का विमोचन

पिम्स हॉस्पिटल में वृद्ध महिला के फेंफड़े की जटिल बीमारी का सफल उपचार

Hindustan Zinc Recognized for Pioneering LGBTQIA+ Inclusion Efforts at the 3rd National Transgender ...

तीन माह वेंटीलेटर पर रहने के बाद पेरालाईसिस मरीज को मिला नया जीवनदान