हिन्दुस्तान जिंक ने 52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान दोहरायी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता

उदयपुर। जिंक, लेड और सिल्वर का भारत का सबसे बड़ा और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिन्दुस्तान जिंक अपने व्यवसाय के संचालन के तरीके में सुरक्षा को एक मूलभूत तत्व के रूप में महत्व देता है। उत्पादन से पूर्व सुरक्षा के संदेश को अपनाते हुए कंपनी ने हमारा उद्देश्य – शून्य क्षति विषय के तहत 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया। कर्मचारियों, व्यापार भागीदारों और इसकी सभी परिचालन इकाइयों के आसपास के समुदाय के लिए 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत् जागरूकता कार्यशाला की श्रृंखला आयोजित की गई।


सुरक्षा सप्ताह समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा पहले संस्कृति के बारे में हिंदुस्तान जिंक के साथ मिलकर जागरूक किया। कंपनी ने सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डालने और समुदायों को संभावित दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए सुरक्षा रैली, प्रशिक्षण सत्र, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ और नारा लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
इसके साथ ही सुरक्षा खतरों से बचाव के लिए, कंपनी ने अपने संचालन के आसपास के समुदायों को सुरक्षा मानक अंतराल आकलन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षित संचालन प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षित किया। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक का मानना है हमेशा कंपनी के कर्मचारियों और समुदायों की सुरक्षा हमेशा पहले है। कंपनी को एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट द्वारा भी मान्यता दी गई है और पर्यावरण, सामाजिक और शासन के तहत उठाए गए कदमों के लिए धातु और खनन क्षेत्र में एशिया प्रशांत क्षेत्र में तीसरा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहला स्थान दिया गया है।

Related posts:

TAFE cultivates 100,000 acres free for small farmers during COVID-19

Hindustan Zinc Unveils India's 2nd All Women Underground Mine Rescue Team, Reinforcing Commitment to...

‘लोकतंत्र में बच्चों की भागीदारी’ पर दो दिवसीय कार्यशाला

‘मिसेज इंडिया- द गॉडेस’ पेजेंट 18 दिसंबर को झीलों के शहर उदयपुर में

मानव सेवा से बडी कोई सेवा नहीं - कटारिया

रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहित

निहार शांति पाठशाला फनवाला ने सना को शिक्षा का रास्ता दिखाया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ओडा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

नागौरी व लढा को जयप्रकाश नारायण स्मृति में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय अवार्ड देकर पूर्व राष्ट्रपति कर...

कैनरा बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन का 20वां राष्ट्रीय त्रैवार्षिक सम्मेलन संपन्न

Nexus Select Trust continues to deliver strong performance, declared first distribution of INR 2.98 ...

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में नव- प्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन