हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

उदयपुर। वेदांता समूह और देश की एकमात्र जिंक, लेड और सिल्वर उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान जिंक ने अपने एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ 31000ः2018 प्रमाणन अर्जित किया है। इस प्रमाणन के साथ, कंपनी ने उन व्यवसायों की प्रभावशाली सूची में प्रवेश किया है जो उद्यम रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्चतम संचालन और नियंत्रण मानकों का पालन करते हैं। प्रमाणन में कंपनी की खदानें, मिलें, स्मेल्टर, बिजली संयंत्र और कार्यालय सहित सभी संचालन प्रक्रिया सम्मिलित हैं। आईएसओ प्रमाणन ब्यूरो वेरिटास प्रमाणन द्वारा प्रदान किया जाता है।
उद्यम रिस्क मैनेजमेंट प्रबंधकों को विशिष्ट गतिविधियों से जुड़े या उनसे अलग होने के लिए कुछ व्यावसायिक क्षेत्रों को अनिवार्य कर संगठन की सभी प्रकार के रिस्क की स्थिति को दूर कर अनुकूल बनाने की अनुमति देता है। हिंदुस्तान जिंक ने उद्यम जोखिम प्रबंधन ढांचा स्थापित किया है जो कंपनी को रणनीतिक, वित्तीय और परिचालन ईएसजी जोखिमों की पहचान करने में सक्षम बनाता है। ईएसजी जोखिम कंपनी की मूल्यांकन प्रक्रिया में केंद्रीय स्थान रखते हैं क्योंकि वे व्यवसाय मॉडल पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं। एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट ईआरएम ढांचे के तहत, हिंदुस्तान जिंक ने एक मजबूत सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली को स्थापित किया है जिसमें नीतियां, मानक संचालन प्रक्रियाएं, प्रौद्योगिकी मानक शामिल हैं और साइबर हमलों की रोकथाम के लिए एक प्रभावी सुरक्षा आकलन और लेखा परीक्षा प्रक्रिया स्थापित की है। जिसने कंपनी के प्रौद्योगिकी परिदृश्य की समग्र सूचना सुरक्षा को मजबूत किया है।
यह मील का पत्थर हिन्दुस्तान जिंक की कंपनी के व्यवसाय को बनाए रखने और सतत विकास के लिए जोखिमों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मान्यता के साथ, श्रमिकों, ठेकेदारों, व्यापार भागीदारों और ग्राहकों को व्यवसाय से जुड़े विभिन्न जोखिमों को कम करने में कंपनी की प्रभावी प्रक्रियाओं, रणनीतियों और संचालन में विश्वास हासिल होगा। हिंदुस्तान जिंक एक ट्रेंडसेटर रहा है, जिसने भविष्य की वाईफाई सक्षम डिजिटल खानों के माध्यम से संचालन की निगरानी के लिए कई उपाय किए हैं। इसने अपने आपूर्ति श्रृंखला संचालन में तकनीकी प्रगति का भी संचार किया है जो इसके नवाचार के लिए जाना जाता है।

Related posts:

लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत की प्रदर्शनी का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया उद्घाटन

सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को पांच करोड़ के ऋण पत्र सौंपे

निःशुल्क दिव्यांग सामूहिक विवाह 2-3 सितम्बर को

Atypical Advantage and Nexus Select Malls Unite for an Inclusive Independence Day Celebration

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 250 तामिरदारों को भोजन वितरित

Bonanza Wealth Management Research gives Subscibe Rating to IPO of Venus Pipes & Tubes Ltd

दुर्लभ सुरबहार वाद्य यंत्र के कलाकार डॉ. अश्विन एम.दलवी पहुंचे उदयपुर

जगदगुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति

‘अपनो से अपनी बात‘ कार्यक्रम सम्पन्न

Slice unveils its new Summer Campaign with Kiara Advani

उदयपुर में पहली बार 28वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ नार्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ़ नेफ्रोलॉजी का शुभारंभ

TTK Prestige announces the launch of the Prestige Xclusive Flagship Store at Udaipur