प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों में स्थापित होगी फिंगरप्रिंट लैब

मुख्यमंत्री ने कुल 23 करोड़ 40 लाख रूपए की दी मंजूरी
जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर में होगी लैब स्थापित

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों में फिंगरप्रिंट लैब की स्थापना हेतु 23 करोड़ 40 लाख रूपए (प्रत्येक के लिए 5.85 करोड़) की राशि को स्वीकृति दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में लंबित गंभीर आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु चिकित्सा महाविद्यालयों में डीएनए फिंगरप्रिंट सुविधाओं का विस्तार करने की घोषणा की थी। उक्त राशि से महाविद्यालयों में फिंगरप्रिंट लैब के निर्माण के लिए सिविल वर्क, लैब के संचालन हेतु विभिन्न उपकरण, फर्नीचर, केमिकल एवं कंज्यूमेबल आइटम की खरीद तथा आवश्यक विभिन्न संवर्गों के पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से राज्य में आपराधिक प्रकरणों के सटीक, प्रभावी तथा त्वरित अनुसंधान में सहायता मिलेगी तथा पीड़ितों को कम समय में न्याय मिल सकेगा।

Related posts:

It is a No Vehicle Day at Hindustan Zinc

गौरीकांत शर्मा बने उपनिदेशक, कार्यभार संभाला

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना में उन्नत तकनीक से स्मार्ट बन रहे किसान

भारतीय खनन उद्योग के मजबूत और सस्टेनेबल भविष्य को सुरक्षित कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उत्साह चरम पर

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का ग्राफ़ घटकर 7.38 प्रतिशत पर

CITROËN INDIA PARTNERS WITH HDFC BANK TO OFFER COMPREHENSIVE RETAIL & DEALER FINANCE SOLUTIONS

चणबोरा में बांटे राशन किट

जिंक स्मेल्टर चंदेरिया की फायर सेफ्टी टीम को ओएसएच बहादुरी पुरस्कार

स्टाइल एन सीज़र्स हेयर, ब्यूटी एंड मेकअप सैलून का शुभारंभ रविवार को

गीतांजली में दम्पत्ति ने लिया देहदान संकल्प