हिन्दुस्तान जिंक के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटको की पसंद

10 दिनों में हुई 4.99 लाख की बिक्री, उठोरी से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
उदयपुर।
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने उदयपुर की फतहसागर पाल पर आयोजित फ्लावर शो में अपनी प्रमुख सीएसआर पहल, सखी, माइक्रो-एंटरप्राइज और समाधान का शानदार प्रदर्शन किया। 10 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में ग्रामीण महिलाओं के कौशल और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों ने पर्यटकों और उदयपुराइट्स का दिल जीत लिया।


ग्रामीण शिल्प और उत्पादों की प्रदर्शनी में उपाया ब्रांड के तहत अजरख प्रिंट की एक विस्तृत रेंज प्रस्तुत की गई, जिसमें महिलाओं व पुरुषों के परिधानों के साथ-साथ लैपटॉप बैग, कुशन कवर, डॉक्यूमेंट होल्डर और कोस्टर जैसे आधुनिक एक्सेसरीज शामिल थे। इसके अतिरिक्त, दायची के शुद्ध मसाले, दालें, अचार व नमकीन और गायम पहल के तहत पारंपरिक बिलोना घी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। जिसके परिणामस्वरूप कुल 4.99 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई। इन 10 दिनों के दौरान स्टॉल पर 2 लाख से अधिक लोगों की आवाजाही रही।
सीखने और मनोरंजन का संगम प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण यहाँ बनाया गया एंगेजमेंट जोन था। जहाँ 5 हजसा से अधिक लोगों ने स्वयं ब्लॉक प्रिंटिंग और बिलोना घी बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया का अनुभव लिया। साथ ही, सखी उठोरी समूह की सदस्यों द्वारा दो दिनों तक मंचित किए गए नुक्कड़ नाटकों ने सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
हिन्दुस्तान जिंक अपनी इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा के बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related posts:

विश्व में टेक्नोलॉजी गियर आपूर्तिकर्ता के तौर पर भारत चीन का स्थान ले सकता है

राजस्थान के स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बना रहा है लीड

निसान ने अपनी ऑल-न्यू, टेक्नोलॉजी से भरपूर और स्टाइलिश एसयूवी की दूसरी झलक जारी की

पूरे विश्व में फैल रही हमारी मायड़ भाषा की मीठास - डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर करने की मांग, तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे करदाता

नया गिनी$ज वल्र्ड रिकॉर्ड स्थापित करके ओरल हैल्थ के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कोलगेट के कीप इंडिय...

नारायण सेवा ने राममंदिर निर्माण में 11 लाख भेंट किए

HDFC Bank to Launch Mega ‘Two-Wheeler Loan Mela’ inCentral India

Nestlé India pledges to further help spice farmers in India through the MAGGI Spice Plan

विश्व की सबसे बड़ी शक्ति क्षमा : साध्वी मधुबाला

HowUdaipur SWIGGY’D 2022

सेवा क्षेत्र सर्वोपरि : प्रशांत अग्रवाल