गरीबी, संघर्ष और हिम्मत की मिसाल बनीं केशरी मीना

उदयपुर की आदिवासी महिला, जो बनीं सैकड़ों परिवारों का आत्मविश्वास”
उदयपुर।
कहते हैं कि हालात चाहे जितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो इंसान अपनी तक़दीर खुद लिख सकता है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है उदयपुर की केशरी मीना की, जिन्होंने जीवन में असंख्य दुख, अभाव और संघर्ष झेलने के बावजूद हार नहीं मानी और आज एक सफल “केसर होम मेड फ़ूड” टिफिन सेवा का संचालन कर रही हैं।
केशरी मीना का जीवन आसान नहीं रहा। बचपन में अपने भाई की मृत्यु के बाद उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था और पढ़ाई बीच में ही छूट गई। इसके बाद विवाह हुआ। उनके पति खनन (माइनिंग) के क्षेत्र में कार्य करते थे, लेकिन एक दुर्घटना में खेलते समय पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण वे मेडिकल रूप से अनफिट घोषित कर दिए गए। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई।
इन कठिन परिस्थितियों में भी केशरी मीना ने हार मानने के बजाय हिम्मत दिखाई। परिवार की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली और घर से ही टिफिन सेवा शुरू की। आज “केसर होम मेड फ़ूड” उदयपुर के सेक्टर-5 क्षेत्र में छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और दूर-दराज़ से आए लोगों के लिए घर जैसा शुद्ध भोजन उपलब्ध करा रहा है।
खास बात यह है कि सीमित पढ़ाई के बावजूद केशरी मीना ने दोबारा शिक्षा की ओर कदम बढ़ाया। आज वे बी.ए. फाइनल ईयर में अध्ययनरत हैं और साथ ही ANM (नर्सिंग) का कोर्स भी कर रही हैं। यह साबित करता है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। केशरी मीना न सिर्फ़ अपने परिवार को संभाल रही हैं, बल्कि अपनी बेटी को इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराकर उसका भविष्य भी संवार रही हैं।
केसर होम मेड फ़ूड की पहचान शुद्धता, ईमानदारी और घर जैसे स्वाद से है। यहाँ मुनाफ़े से ज़्यादा ग्राहकों के स्वास्थ्य और संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाती है। यही कारण है कि आज उनका टिफिन सेंटर भरोसे का नाम बन चुका है। एक आदिवासी महिला के रूप में केशरी मीना आज समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका जीवन संदेश देता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएँ, अगर इंसान हिम्मत न हारे तो सफलता अवश्य मिलती है।

Related posts:

उत्कर्ष क्लासेस के मोहित चौधरी एसएससी सीजीएल-2022 परीक्षा में देशभर में रहे अव्वल

पिम्स अस्पताल उमरड़ा और 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में एमओयू

जिंक कौशल कार्यक्रम में प्रशिक्षित 21 महिला प्रशिक्षुओं का शतप्रतिशत प्लेसमेंट

विशाखापट्नम में  तीन सौ से ज्यादा दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए

एक्सॉनमोबिल के ल्यूब्रीकेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना भारत में

भाजपा देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

The Most Advanced Compact SUV: Kia introduces the new Sonet with ADAS at a special introductory pric...

जयपुर में स्टार्टअप एक्सचेंज 4.0 का आयोजन नवंबर में

येस सिक्योरिटीज ने उदयपुर में कायम की अपनी मजबूत मौजूदगी

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो

महावीर जयंती पर बेदला में निकली शोभायात्रा

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पर कार्यशाला आयोजित