जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा निर्मित “राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र डेड़रो की ढाणी में बहुउपयोगी हॉल का उद्घाटन”

उदयपुर : हिन्दुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा भेंसड़ा खुर्द पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेड़रो की ढाणी में नवनिर्मित बहुउपयोगी हाॅल का उद्घाटन कर विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किया। यह हाॅल कई उद्देश्यों, जिसमें प्रार्थना कक्ष, पाठ्येतर गतिविधियों के लिए स्थान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रम की पूर्ति करेगा। विद्यालय के बुनियादी ढाँचे में महत्वपूर्ण इस हाॅल से 100 से अधिक विद्यार्थी और समुदाय के सदस्य लाभान्वित होंगे। विशेष रूप से, यह पहल ग्रामीण क्षेत्र डेड़रो की ढाणी को बेहतर शैक्षिक और विकासात्मक अवसरों तक पहुँच को बढ़ावा देकर बहुमूल्य सहायता प्रदान करेगी। इस कार्य हेतु प्रशंसा पत्र के रूप में भामाशाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की, उन्होंने कहा कि बहुउपयोगी हाॅल से विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों में सुविधा और निरंतरता सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर जिंक स्मेल्टर देबारी से वरिष्ठ प्रबंधन ऑपरेशंस हेड मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य, डेड़रो की ढाणी चेतन प्रकाश जैन, ग्राम विकास अधिकारी संजय सेन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, सीएसआर टीम सहित समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। इससे पूर्व हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कालीवास में सामुदायिक हॉल के विकास से 1 हजार से अधिक समुदाय के सदस्य लाभान्वित हो रहे है।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

मुनिवृंद के पदार्पण पर तेरापंथ समाज ने किया भावभीना अभिनंदन

उदयपुर में जल मंथन, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री ने सुझाए “अमृत” के सूत्र

वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण, सेवा और करुणा का केंद्र हुआ आलोकित

उदयपुर में शुक्रवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Concludes in a Grand Style: Hindustan Zinc & SEHER Cel...

उदयपुर में कोरोना के 1202 नये रोगी मिले

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

बेनेली ने उदयपुर में लॉन्च की एक्सक्लुसिव डीलरशिप

प्रौद्योगिकी 'सबका साथ सबका विकास' अर्जित करने का सेतु है: प्रधानमंत्री

चिकित्सा लाभ ले रहें दिव्यांगों ने मनाई राखी

सांवलियाजी मंदिर में जल्द सुधरेगी व्यवस्थाएं, नए अध्यक्ष नजर आए एक्शन मोड में