ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ

उदयपुर। ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ चौगान मंदिर प्रांगण में श्री पद्मनाभन प्रभु के दर्शन व भक्ति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की 100 सदस्याएं लाल रंग की साड़ी में ढोलक के साथ भक्ति गीतों पर झूम उठी।
अध्यक्ष किरण पोखरना ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि अभी तक ग्रुप में 108 सदस्याएं जुड़ चुकी हैं और कई और सदस्याएं भी जुडऩे वाली हैं। कार्यक्रम की प्रायोजक वन्दना मेहता एवं आशा मेहता थी। प्रभावना ग्रुप उपाध्यक्ष स्नेहलता मोगरा द्वारा वितरित की गई। ग्रुप संरक्षिका उमा कोठारी, रेखा भाणावत व अध्यक्ष किरण पोखरना ने तीनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नैना सिसोदिया का भी सम्मान किया गया। सचिव वन्दना बाबेल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संयोजिका डॉ. प्रमिला जैन, अनिता गांधी, मनीषा बम्ब, कोमल गांधी, ममता बम्बोरिया, गरिमा धींग, साधना मेहता, पिस्ता हड़पावत, शिल्पा पोखरना सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1500 विद्यार्थी

मेवाड़-वागड़ में मतदान पूर्व का आकलन

नारायण सेवा में निर्जला एकादशी पर सेवा अनुष्ठान

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू

आकृति मलिक ने स्कोल्टेक यूनिवर्सिटी में किया भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर टैंकर ब्लास्ट - एक जली बस उदयपुर की

यूएन-हेबिटेट्स के वर्ल्ड अरबन फोरम-2020 पुणे, उदयपुर के साथ बर्नांड वेन लीर फाउण्डेशन ने बच्चों के ष...

Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 kicks off with soulful folk music, bollywood beats, and gl...

नवसंवत्सर की शोभायात्रा व धर्मसभा में शामिल हुए डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रभु श्री राम दरबार और श्रीराधा-कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की

वोडाफोन टर्बोनेट 4जी राजस्थान का सबसे तेज़ 4जी डेटा नेटवर्क

कैलाश के स्वरों में उतरे शिव और संगीत