कांसेप्चुअल फ्रेमवर्क ऑफ ब्लॉक्चेन अकाउंटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 को

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के मार्गदर्शन में लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग द्वारा कांसेप्चुअल फ्रेमवर्क ऑफ ब्लॉक्चेन अकाउंटिंग पर ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 27 नवंबर को किया जाएगा। कुलपति ने आशा जाहिर की यह विभाग ब्लॉकचेन अकाउंटिंग अनुसंधान में अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता से लेखांकन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लायेगा।लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष, संगोष्ठी के निर्देशक तथा वर्र्तमान में विभाग में ब्लॉकचेन एकाउंटिंग पर चल रहे रूसा प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रो. शूरवीरसिंह भाणावत ने बताया कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जनार्दनराय नगर राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत होंगे। तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अफ्रीका के अग्रणी ब्लॉकचेन विशेषज्ञ और बीबीसी विश्व समाचार के वक्ता बेंजामिन अरुंडा तथा स्पेन के बार्सिलोना स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के वित्तीय लेखांकन एवं नियंत्रण विभाग की डायरेक्टर डॉ. लूज पैरोंडो होंगे। अध्यक्षता उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद के वाणिज्य विभाग की प्रो. उषा किरण करेंगी। विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं फैकल्टी चेयरमैन प्रो. पी. के. सिंह संरक्षक के रूप में संगोष्ठी की शरकत करेंगे। संगोष्ठी की आयोजन सचिव लेखांकन एवं सांख्यिकी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पारुल दशोरा ने बताया कि संगोष्ठी में रूस, मलेशिया, इजिप्ट, बहरीन तथा देश के लगभग 55 प्रतिभागी भाग लेंगे जिनमें से कई अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

Related posts:

3 अगस्त को फतहसागर देवाली स्थित फतहबालाजी से निकलेगी द्वितीय विशाल कावड़ यात्रा

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल नंद घरों की संख्या अब 15 राज्यों में 8,000 से अधिक

World Water Day Celebration

दक्षिण राजस्थान में दिल की अनियमित धड़कन का इलाज अब संभव

एमएमपीएस को "स्पेशल जूरी अवार्ड" तथा लगातार छठे वर्ष "बेस्ट स्कूल अवार्ड"

मेवाड़ी परंपरा को पुरस्कार : चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज ...

‘बच्चन का काव्यः अभिव्यंजना और शिल्प’ का विमोचन

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का भव्य विमोचन आज

श्रीमाली समाज क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने परवान पर, रोमांचक मुकाबले से दर्शकों का बड़ा क्रेज

फिल्म तेरा यार हूं मैं की स्पेशल स्क्रीनिंग में लेकसिटी आई कई हस्तियां

World Quality Day: Hindustan Zinc Reaffirms Commitment to Superior Product Quality & Innovation

जलवायु परिवर्तन : अनुकूलन एवं शमन पुस्तक का लोकार्पण