योग क्रिया से शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है – डाॅ. कर्नाटक

 उदयपुर : महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रोधौगिकी विश्वविद्यालय उदयपुुर के छात्र कल्याण निदेशालय एवं क्रीड़ा मण्डल के तत्वावधान में अन्तर्राषष्ट्रीय योग दिवस पर इण्डोर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स सीटीएई के गार्डन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅं. अजीत कुमार कर्नाटक थे। उन्हौनें भारतीय योग साधना को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि योग क्रिया के माध्यम से मनुष्य के चित्त, मांसपेशियों, हड्डीयों एवं शरीर में ऊर्जा का संचरण तो होता ही है और साथ ही हमारी कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होती है क्योंकि यौगिक क्रियाओं और किये जाने वाले आसनों के माध्यम से श्वास लेने और छोड़ने की जो सही विधि है, उससे शरीर में प्राणवायु का समावेश अधिक होता है और जितनी अधिक प्राणवायु हमारे शरीर में समाहित होगी हमारा शरीर उतना ही स्वस्थ महसूस करेगा।
  इससे पूर्व क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष डाॅ. मनोज महला ने योगाभ्यास में भाग लेने आये सभी महानुभावों का स्वागत किया और योग प्रशिक्षक मुकेश मेघवाल ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रोटोकाॅल के निर्धारित आसनों को करवाते हुए यौगिक क्रियाओं, आसनों के माध्यम से बताया कि शरीर को आसनों के द्वारा स्वस्थ रखा जाये तो शरीर चुस्त और तन्दुरूस्त रहता है। यौगिक क्रियाओं के माध्यम से शरीर में होने वाली जटिल से जटिल व्याधियों, पीड़ाओं को नष्ट किया जा सकता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के गणमान्य अधिकारी, निदेशक, अधिष्ठाता डाॅ. पी. के. सिंह (सीटीएई), डाॅ. लोकेश गुप्ता (सीडीएटी), डाॅ. बी. एल. बाहेती (डीआरआई), डाॅ. बी. डी. कुमावत (कुलसचिव), डाॅ. विरेन्द्र नेपालिया (ओएसडी), डाॅ. सुनील जोशी, डाॅ. जे. के. मेहरचन्दानी, डाॅ. एस. आर. भाकर, डाॅ. रणवीर सिंह, डाॅ. मंजीत सिंह, डाॅ. कमलेश मीणा, शैक्षेणोत्तर कर्मचारी तथा संघटक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं  ने योगाभ्यास के कार्यक्रम में भाग लिया।

Related posts:

SS Innovations International Hosts India’s First Robotic Telesurgery Marathon

सांसद डॉ रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

संस्कारों की गिरावट इस दौर की सबसे बड़ी चुनौती : मुनि सुरेशकुमार

दुग्ध उत्पादक कंपनियो से जुड़े 1.10 लाख से अधिक डेयरी किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुनिद्वय द्वारा डॉ. भानावत की कुशलक्षेम

Seagram’s 100 Pipers becomes the first & only scotch brand in India to smash the record

मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान का निःशुल्क वितरण शिविर आयोजित

कृषि बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है - राज्यपाल बागड़े

राघव-परिणीति उदयपुर पहुंचे

HDFC Bank Signs MoU with Government of Karnataka

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन

संगमानंद को मोहन आलोक साहित्य सम्मान