हिन्दुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित संचालन की सभी इकाईयों में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिंक अधिकारी, कर्मचारियों एवं जिंक परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हिंदुस्तान जिंक और उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णमोहन नारायण एवं सीएचआरओ मुनीश वासुदेव ने जिंक परिवार के साथ योगाभ्यास कर सभी से इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आव्हान किया। हिंदुस्तान जिंक ने प्रतिभागियों के लिए योग के लाभों और दैनिक जीवन में इसके महत्व पर चर्चा हेतु सत्र आयोजित किए। सत्रों के दौरान, प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों या मुद्राओं के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करना सीखा, जो विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक विकारों को कम करने, तनाव को कम करने और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक है। योग दिवस के अवसर पर इकाइयों के कार्यालय में शारीरिक तौर पर सही तरिके स बैठने एवं कार्य के दौरान के तनावमुक्त रहने हेतु विभिन्न आसन के बारें में भी अवगत कराया गया। प्रोत्साहन हेतु प्रश्नोत्तरी और आसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही चंदेरिया, दरीबा, आगुचा, कायड एवं पतंनगर स्थित जिंक कौशल केन्द्र के 300 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भी योगाभ्यास किया।

Related posts:

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल की घोषणा की

Dabur Vita, India’s Complete Health Drink, organizesSession on Health for Kids

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा 19 जुलाई से उदयपुर में स्कूली पुस्तक पुरालेखागार की तीन दिवसीय प्...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 मार्च को उदयपुर दौरे पर

TTK Prestige announces the launch of the Prestige Xclusive Flagship Store at Udaipur

आर्सेनल फुटबॉल क्लब के सहयोग से अखिल भारतीय इंटर स्कूल एक्स्ट्रामाक्र्स यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय के छेद का सफल उपचार

नारायण सेवा संस्थान का अंग विहीन दिव्यांगों के लिए तेलंगाना में शिविर 4 को

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल जाकर नरेन्द्र की जानी कुशलक्षेम

श्री अयोध्याजी से पहुंचे पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत

राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन, जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ की सर्वोच्च 'एलिट 3 स्टार रेटिंग' हासिल ...

Sterling Holiday Resorts Unveils Sterling Pushkar, Its Fourth Resort in Rajasthan