क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन

उदयपुर : विश्व योग दिवस पर क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, उत्तर पश्चिम रेलवे उदयपुर में सामूहिक योग का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान की प्राचार्या मैत्रेयी चारण, समस्त अधिकारियों, प्रशिक्षकों, कार्मिकों एवं लगभग 1100 प्रशिक्षार्थियों सहित 1300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह योग सत्र द आर्ट ऑफ़ लिविंग की योग प्रशिक्षक माध्विका सिंह राठौड़ के निर्देशन में कराया गया । योग प्रशिक्षक ने योग क्रियाओं के साथ-साथ योग से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। प्राचार्य मैत्रेयी चारण ने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन योग एवं पीटी क्लास का आयोजन किया जाता है, जिसमें 40 वर्ष से ऊपर के प्रशिक्षणार्थियों को योग क्रियाएं कराई जाती हैं।

Related posts:

‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम रविवार को

HISTORIC DAY FOR RAJASTHAN AS ZINC FOOTBALL ACADEMY BAGS AIFF'S TOPMOST 'ELITE 3 STAR RATING'

महाविद्यालय स्तर की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का द्वितीय चरण सम्पन्न

दुर्लभ बीमारी ‘प्यूट्ज जेगर्स सिंड्रोम (पी.जे.एस)’ से पीडि़त रोगी का गीतांजली हॉस्पिटल में सफल इलाज

योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं अपितु पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी :  प्रो. सारंगदेवोत

श्री अयोध्याजी से पहुंचे पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत

उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव 8 मार्च से

JK Tyre’s delivers 3x profit in Q3FY24

Dr. Lakshyaraj Singh Mewar congratulated on his birthday by Dr. Bhanawat

विशाल चिकित्सा शिविर में 750 से अधिक रोगियों का परीक्षण

28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल : अण्डर-40 : पॉवर प्ले और 22 याड्र्स में होगी खिताबी भिड़ंत