डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने प्रभु जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर रजत रथ खींचा

उदयपुर (Udaipur)। भगवान जगन्नाथ स्वामी (Bhagwan Jagannath Swami) की विशाल रथयात्रा (Rathyatra) मंगलवार को भक्ति-भाव के साथ निकाली गई। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ (Dr. Lakshyaraj Singh Mewar) शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर (Jagdish Mandir) के पुजारियों-सेवादारों के आमंत्रण पर 31 वेदपाठी ब्राह्मणों के दल के साथ जगदीश मंदिर पहुंचे, जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अचर्ना कर मेवाड़ की खुशहाली की कामना की।


इसके पश्चात भगवान के विग्रह एक-एक कर रजत रथ में सवार होने के लिए विधि-विधान के साथ मंदिर से जगदीश चौक पहुंचे। जगदीश चौक में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने रजत रथ में सवार भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रभु का रथ खींचा। डॉ. मेवाड़ ने कहा कि धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए मेवाड़ प्राचीनकाल से ही प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। जगन्नाथ स्वामी का रथ खींचकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

Related posts:

डॉ. महेंद्र भानावत को मिलेगा प्रसिद्ध कविश्री काग बापू लोक साहित्य सम्मान

Vedantato engage with 100+ startups in sustainable and transformative technologies

सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में हुई ‘झरोखा पेंटिंग वर्कशॉप’

चिक ईजी ने उदयपुर के बाजार में उतारे दमकते हेयर कलर

तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सरसों मॉडेल फार्म प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया द्वारा विशिष्ट स्वतंत्रता दिवस प्रोत्साहन अभियान की घोषणा

-वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्युजिक फेस्टिवल का दूसरा दिन-

जिंक के ‘जीवन तरंग जिंक के संग‘ कार्यक्रम से अब तक 800 से अधिक लाभान्वित

Imagine Tresor, one of the biggest and most customer centric Apple partner across India, launches it...

विश्वभर के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ संगीत के सबसे बड़े महोत्सव ‘वेदांता उदयपुर वल्...

Bikaji Foods International Limited Initial Public Offering to open on November 03

डी.पी. आभूषण लि. अब बीएसई सूचीबद्ध