खोड़निया द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम में महिला टीम का उत्साहवर्धन

उदयपुर। धर्मोत्सव समिति द्वारा ऐतिहासिक जगदीश मंदिर चौक (Jagdish Mandir Chowk) में दधिकोत्सव एवं मटकी फोड़ (Dadhikotsav and Matki Fod) कार्यक्रम शुक्रवार रात को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य दिनेश खोड़निया (Dinesh Khodnia) ने भी भाग लिया। इस अवसर पर मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ (Dr. Lakshyaraj Singh Mewar), पेसिफिक विवि के निदेशक राहुल अग्रवाल (Rahul Agarwal), अरावली हॉस्पिटल के निदेशक आनंद गुप्ता (Anand Gupta), मावली विधायक धर्मनारायण जोशी (Dharmanarayan Joshi), उपमहापौर पारस सिंघवी (Paras Singhvi) आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के शहीद मेजर मुस्तफा की माता श्रीमती फातिमा को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू हुए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमे मटकी 25 फीट ऊंचाई पर लटकाई गई। महिला मटकी फोड़ दल ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दल के अतिरिक्त 10 अन्य दल भी मटकी फोडऩे में प्रतिभागी थे। प्रत्येक टीम में 25 सदस्य थे। विजेता टीम को 31 हजार रुपए की राशि पुरुस्कार स्वरूप दी गई। दिनेश खोड़निया के हाथों महिला टीम को 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट करवाई गई।

Related posts:

पिम्स में पांच माह की बच्ची की सफल सर्जरी

एमएलपीएल खेल महोत्सव सम्पन्न, प्रबल राॅयल्स बनी विजेता

Hindustan Zinc Becomes the World’s Largest Integrated Zinc Producer

हरितराज सिंह मेवाड़ ने फ्लैग ऑफ कर फेरारी कारों के दल को किया रवाना

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा देहात जिला का प्रदर्शन

मारुति सुजुकी रिवॉड्र्स: उपभोक्ताओं के लिए अद्वितीय व्यापक लॉयल्टी रिवॉड्र्स प्रोग्राम

डॉ निखिल वर्मा बने बेस्ट प्रोस्थोदोंटिस्ट ऑफ़ द इयर

माउंटेन ड्यूविलेज कनेक्ट प्रोग्राम चित्तौडग़ढ़ पहुंचा

50 श्रावक श्राविकाओं ने समूहगान कर अर्पित की अभिवंदना

जिंक द्वारा आयोजित शिक्षा संबल समर कैम्प सम्पन्न

टाटा ट्रस्ट्स द्वारा कोरोना से बचाव के लिए 500 करोड की मदद

कटारिया ने दिलाई जेएसजी अर्हम् की कार्यकारिणी को शपथ