जेसीआई ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। जेसीआई चित्तौड़ चेतक द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम इस बार अनोखे अंदाज में मनाया गया। सायशा गुरबानी ने बताया कि सामाजिक सरोकार सेवा के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त अभियान को प्राथमिकता दी गई। इसके तहत सब्जी मंडी एवं शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को प्लास्टिक की बोतल से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें स्टील की बोतल वितरित की गईं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी के डाड ने बताया कि जेसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत आचार्य के निर्देशन में यह कार्यक्रम पूरे देशभर में किया जा रहा है। कार्यक्रम निदेशक वंदना डाड और भावना अंबानी ने बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे लोगों में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। दिव्या जैन, दीप्ति सेठिया, पूजा शर्मा, सुरभि जोशी, जाह्नवी पुगलिया, प्रीति डाड, ऋतु सुराणा, अंकित पगारिया, कुश गुरबानी, गौरव शर्मा, नितिन पृथ्वानी ने कार्यक्रम में सहयोग किया। तुषार सुवालका ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार स्टील की बोतल का वितरण कर प्लास्टिक मुक्त अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।