‘हमारा मेवाड़-हमारी संस्कृति‘ पत्रिका का विमोचन

यह मेवाड़ी संस्कृति और परम्पराओं का सम्मान : डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़
उदयपुर।
‘हमारा मेवाड़-हमारी संस्कृति‘ नामक पत्रिका का सिटी पैलेस, उदयपुर में श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विमोचन किया। अक्षय लोकजन द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका में उदयपुर के विकास, विस्तार के साथ मेवाड़ के संक्षिप्त इतिहास, कला संस्कृति आदि पर लेख प्रकाशित हुए हैं।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अक्षय लोकजन संस्थान के उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की। इस अवसर पर लेखक हरीश चन्द्र तलरेजा ने सातवीं सदी में मेवाड़ के संदर्भ में चचनामाह पर जानकारी देते हुए उन्हें ‘चच नामाह: सिन्ध पर अरबों के हमले का वृत्तान्त’ नामक पुस्तक के साथ ही लेखक मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी की फारसी तारीखें बदायूंनी के हिन्दी अनुवाद की कृतियां भी भेंट की जिन्हें प्रथम बार हिन्दी में अनुवादित किया गया है।
विमोचन अवसर पर अक्षय लोकजन पत्रिका एवं सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों में अध्यक्ष जन किशन चैबे, उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह राणावत, सचिव नरेन्द्र कुमार, लेखक हरिश तलरेजा, संपादक मनोहर मुंदड़ा एवं राहुल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Related posts:

गोडान में 150 राशन किट वितरित

Vedanta Udaipur World Music Festival makes a comeback for its 2022 edition

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

बच्चन की जयंती पर चित्तौड़ा की सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन

इंदिरा आईवीएफ ने आयोजित की पहली राष्ट्रीय 'रेप्रो क्विज'

Udaipur’s hairstylist Shweta Sha makes city proud, featuredamongst top 30 hairstylist nationally

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही सखी उत्पादन समिति

DURING LOCKDOWN, VODAFONE IDEA IS ENABLING CUSTOMERS IN RAJASTHAN TO AVAIL SERVICES AND DO RECHARGES...

48वें माइंस सेफ्टी वीक में हिन्दुस्तान जिंक जावर ग्रुप ऑफ माइंस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी दम्पति स्व. परशराम-स्व. शांता त्रिवेदी की मूर्तियों का अनावरण

JK Group Companies Conduct Extensive Blood Donation Drive Across India