जेके ऑर्गेनाइज़ेशन ने आयोजित किए रक्तदान शिविर

उदयपुर। जेके ऑर्गेनाइज़ेशन के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंघानिया की 89वीं जयंती के उपलक्ष्य में जाने-माने ओद्यौगिक समूह ने अपने विभिन्न प्लांट्स एवं कार्यालयों में ‘रक्तदान शिविरों’ का आयोजन किया। समूह कई तरह से सामाजिक सेवाओं में सक्रिय है। स्व. हरिशंकर सिंघानिया को शृद्धांजली देने के लिए विशेष रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जो खुद हमेशा समाज के लिए कुछ करना चाहते थे। ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार विजेता स्व. हरिशंकर सिंघानिया ने कई नए उद्यमों की स्थापना तथा देश-विदेश से कंपनियों के अधिग्रहण द्वारा जेके ऑर्गेनाइज़ेशन के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई। जेके ऑर्गेनाइज़ेशन के 5500 से अधिक कर्मचारियों ने इस मानवतावादी कार्य के लिए पंजीकरण किया और रक्तदान अभियान में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। रक्तदान से पहले सभी डोनर्स के ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच की गई। हर डोनर को अभियान में हिस्सा लेने के लिए एक प्रमाण पत्र भी दिया गया।


जेके ऑर्गेनाइज़ेशन के चेयरमैन भरत हरि सिंघानिया ने कहा कि हमारे संस्थापकों के दृष्टिकोण के अनुसार समाज को कुछ देने के प्रयास में जेके ऑर्गेनाइज़ेशन पिछले 100 सालों से सभी को गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्व. हरिशंकर सिंघानिया की जयंती के पावन अवसर पर जेकेओ ग्रुप कंपनीज़ में आयोजित यह रक्तदान अभियान बड़ी संख्या में लोगों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो ज़रूरतमंद मरीज़ों को रक्त देकर उन्हें नया जीवन दे सकता है। जेके ऑर्गेनाइज़ेशन की सभी ग्रुप कंपनियों- जेके टायर, जेके पेपर, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जेके एग्री जेनेटिक्स, जेके फेन्नर, उमंग डेयरीज लि., ग्लोबल स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज लि., क्लिनीआरएक्स टेंजेंट रीसर्च लि., इंडिका ट्रेवल्स, पीएसआरआई हॉस्पिटल एवं जेके लक्ष्मीपत युनिवर्सिटी ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

Related posts:

Vinay Electrical Solutions launches its exclusive showroom in Udaipur

प्रीमियमाइजेशन ट्रेंड का लाभ उठाते हुए जेके टायर राजस्थान में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा

डेयरी फार्मिंग से हो रहा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण

ICICI Bank reduces home loan interest rate to 6.70%

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

हिन्दुस्तान जिंक को एलएसीपी विजन अवार्ड्स में प्लेटिनम, मटेरियल कैटेगरी में ग्लोबली नंबर 1

वाडीलाल का इस वर्ष 800 करोड़ की आइसक्रीम बिक्री का लक्ष्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जिंक ने जीते चार पुरस्कार

Alakh Nayan Mandir partners with Standard Chartered Bank to launch 3 primary eye care centres (Visio...

Leading InsurTech, RenewBuy to double its insurance advisor network by 2023

हिन्दुस्तान जिंक और सीआईएमआईसी ग्रुप कंपनिया भारत की पहली जिंक टेलिंग्स रीसाइक्लिंग फैसिलिटी करेगी स...

'हर घर केडीएम' अभियान शुरू