श्रीराम और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराजसिंह को रामलला प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण

उदयपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार को मेवाड़ के पूर्व राज्य परिवार के सदस्य, प्रभु श्रीराम और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को अयोध्या में नवनिर्मित रामलला मंदिर में प्रभु रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण दिया है। डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने आरएसएस  के पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि वे प्रभु रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में अवश्य शामिल होंगे। उन्होंने अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं संप्रेषित की। डॉ. लक्ष्यराजसिंह को यह आमंत्रण-पत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंदप्रताप सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख कृष्ण मुरारी, महानगर कार्यवाह विष्णु नागदा और विष्णु मेनारिया ने सिटी पैलेस में भेंट किया।

Related posts:

एक्मे का आईपीओ जल्द होगा लॉन्च

Hindustan Zinc lighting the #PragatiKiRsohni for a brighter tomorrow

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

ज्ञान अर्जित के लिए दिमाग रूपी पात्र को खाली करना जरूरी : डॉ. गुप्ता

उदयपुर में 10वां अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीआईएमएस सम्मानित

सेवा अभिव्यक्ति नहीं अनुभूति है:  ललित प्रभ

पैलिएटिव केयर पर कार्यशाला आयोजित

एक्सॉनमोबिल के ल्यूब्रीकेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना भारत में

उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण सभा संपन्न

Hindustan Zinc Earns (A-) Leadership Band Scores from CDP for Climate Change and Water Security Exce...

वेदांता ने ट्रांसजेंडरों के लिए अपनाई अनूठी समावेशन नीति