#vibrent debari का विमोचन

उदयपुर : भाजपा देबारी मंडल, देबारी के निवर्तमान उपसरपंच चंदन सिंह देवड़ा ने कहा कि
उपसरपंच के नाते जो आशीर्वाद जनता ने दिया उसके तहत हमारी टीम ने बीते 6सालों में विभिन्न मद से 41करोड़ के कार्य देबारी में करवाएं। इसमें आंदोलन कर हाइवे रेलवे अंडरपास, खेल मैदान, मयूरवन, पेयजल, स्कूल डवलपमेंट, कृषि, बिजली, सामूहिक भवन, शमशान विकास के काम शामिल है। पेराफेरी के 205 गांवों को 1500 बीघा भूमि हस्तांतरण करवाई जिसमें 70बीघा देबारी की सघन आबादी भी शामिल है। पट्टे के काम शुरू हुए।
यह काम हमारी#vibrent debari के तहत जनता को समर्पित किए ओर सर्व समाज की मौजूदगी में विमोचन किया। यह पहला अवसर होगा जिसमें पंचायत ने कामकाज का लेखा उपलब्धियों को बुकलेट के जरिए जनता को सौंपा है। भाजपा है तो मुमकिन है। हमारा ध्येय राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि है। चंदन सिंह देवड़ा ने सांसद सीपी जोशी, मावली के प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल , शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर , पूर्व गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं से जो सहयोग मिला उसके लिए आभार प्रकट किया।