लेनोवो ने हाई-परफॉरमेंस टैबलेट और लैपटॉप में पोर्टफोलियो का विस्तार किया

उदयपुर : लेनोवो, ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस लेनोवो ने आज भारत में लेनोवो K11 टैबलेट के अपग्रेडेड वैरिएंट के रूप में लेनोवो टैब K11 (एन्हांस्ड एडिशन) लॉन्च करने की घोषणा की। यह अत्याधुनिक वैरिएंट एंटरप्राइजिज और प्रोफेशनल्स की अलग अलग तरह की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बेहद किफ़ायती कीमत पर बेहतरीन परफॉर्मेंस, सुरक्षा, मैनेजेबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी का एक बेहतरीन कॉम्बीनेशन प्रदान करता है।

आशीष सिक्का, डायरेक्टर और कैटेगरी हेड, लेनोवो इंडिया ने कहा कि “यूज़र्स की बदलती मांगों को ध्यान में रखते हुए, K11 (एन्हांस्ड एडिशन) टैबलेट को आज के एंटरप्राइजिज और प्रोफेशनल्स की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और मैनेजेबिलिटी का एक बेहतरीन मिक्स  प्रदान करता है। इसका वाइब्रेंट डिस्प्ले और पॉवरफुल प्रोसेसिंग इस टैबलेट को उन बिज़नेसेज और कर्मचारियों के लिए एक आइडियल विकल्प बनाता है जो एक ही डिवाइस में कई सारे काम एक साथ करने और बेहद कार्यकुशलता की अपेक्षा करते हैं।”

शानदार 11 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ 400 निट्स ब्राइटनेस और 1920 x 1200 रिज़ॉल्यूशन, शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। डॉल्बी एटमॉस® से लैस क्वाड स्पीकर इमर्सिव साउंड प्रदान करते हैं, जो मल्टीमीडिया और बिज़नेस उपयोग के लिए आइडियल हैं। मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर, 8जीबी तक रैम और 128जीबी स्टोरेज (1टीबी तक एक्सपेंडेबल) द्वारा संचालित है। इसके साथ ही ये टैबलेट काफी आसानी से मल्टीटास्किंग और पर्याप्त स्टोरेज सुनिश्चित करता है। केवल 496 ग्राम वजन, 7.15 मिमी पतला और वाई-फाई, ब्लूटूथ® 5.1, एलटीई और फ़ास्ट-चार्जिंग 7040 एमएएच बैटरी से लैस, यह प्रोफेशनल्स के लिए किसी भी सफर में एक आइडियल हमसफर है। लेनोवो टैब K11 (एन्हांस्ड एडिशन) लूना ग्रे कलर में सिर्फ 22,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और lenovo.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

अपने पहले से ही मजबूत और विस्तृत पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी करते हुए, लेनोवो ने भारत में थिंकबुक 13X जी4 के लॉन्च की भी घोषणा की, जो प्रभावशाली प्रोफेशनल्स की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। थिंकबुक 13X जी4 को पावर और पोर्टेबिलिटी के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो आसान मल्टीटास्किंग को सक्षम बनाता है। केवल 1160 ग्राम और 12.9 मिमी पतला, यह पोर्टेबल होने के साथ-साथ पॉवरफुल भी है, जिसमें 13.5 इंच का 3:2 डिस्प्ले है जिसमें आंखों के आराम के लिए TÜV रीनलैंड-प्रमाणित कम ब्लू लाइट है। एमआईएल-एसटीडी-810-एच ग्रेड टेस्ट एंड्यूरेंस और 60 सीसी स्पिल-रेसिस्टेंट कीबोर्ड के साथ भरोसेमंद होने के लिए इंजीनियर्ड, थिंकबुक 13X जी4 को एक साल की बेस वारंटी द्वारा सपोर्ट दिया गया है। ये प्रोडक्ट स्टाइल, परफॉर्मेंस और सुरक्षा के मिक्स की तलाश करने वाले कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए एक आइडियल विकल्प बनाता है। थिंकबुक 13X जी4 Lenovo.com पर 1,14,990 रुपए से शुरू होने वाली कीमत पर उपलब्ध है, जो प्रीमियम परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी चाहने वाले यूज़र्स की सेवा करता है।

Related posts:

Hindustan Zinc signs on Ultra-RunnerSufiya Sufi as BrandAmbassador

पंजाब में अपने साहसिक प्रदर्शन से जिंक फुटबॉल अकादमी टीम ने दिल जीता

SBICard and IRCTC launch co-branded contactless credit card on RuPay platform

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों की प्रविष्टियां आमंत्रित

लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन द्वारा हिंदुस्तान जिंक की सिल्वर रिफाइनरी पुनःप्रमाणित

वाडीलाल का इस वर्ष 800 करोड़ की आइसक्रीम बिक्री का लक्ष्य

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 50 – सिर्फ़ 25,999* रुपये की कीमत पर उपलब्ध

ZINC FOOTBALL BOYS HAVE DONE ALL OF US IMMENSELY PROUD, SAYS VEDANTA GROUP CEO SUNIL DUGGAL

हिन्दुस्तान जिंक लगातार दूसरी बार ‘कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स‘ अवार्ड से पुरस्कृत

कोविड के दौरान वाई वाई नूडल्स को हुआ जबरदस्त फायदा

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

SIDBI and Dalit Indian Chamber of Commerce & Industry partnership completes 16 “Swavalamban Sankalp ...