पेटीएम ने आईपीएल 2022 सीजन के दौरान रिचार्जेस के लिये डेली डीटीएच धमाल ऑफर लॉन्चि किया

विजेताओं को रोजाना 5,000 रुपये का कैशबैक जीतने का मौका मिलेगा

उदयपुर : भारत की अग्रणी डिजिटल भुगतान एवं वित्‍तीय सेवा कंपनी ब्राण्‍ड पेटीएम के मालिक वन97 कम्‍युनिकेशंस ने डीटीएच रिचार्जेस पर एक रोमांचक डेली लक्‍की ड्रॉ कॉन्‍टेस्‍ट की घोषणा की है। इसके तहत मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान रोजाना एक भाग्‍यशाली यूजर को 5,000 रुपये का कैशबैक जीतने का मौका मिलेगा।

यूजर्स पेटीएम ऐप पर टाटा प्‍ले, एयरटेल टीवी, डिश टीवी, डी2एच और सन डायरेक्‍ट समेत सभी प्रमुख ऑपरेटर्स के रिचार्जेस पर ‘डेली डीटीएच धमाल’लकी ड्रॉ कॉन्‍टेस्‍ट में भाग ले सकेंगे। चूंकि इसके लिये कोई न्‍यूनतम ऑर्डर वैल्‍यू नहीं है, इसलिये पेटीएम ऐप के माध्‍यम से अपना डीटीएच रिचार्ज कराने वाले यूजर्स लकी  ड्रॉ में भाग ले सकेंगे। भाग्‍यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा रोजाना होगी। पेटीएम पर डीटीएच अकाउंट्स को रिचार्ज करना आसान है और यह ग्राहकों को भुगतान का सुगम अनुभव देता है, क्‍योंकि इसमें 2-स्‍टेप इंस्‍टेन्‍ट रिचार्जेस और प्‍लान खत्‍म होने के सही समय पर रिमाइंडर्स जैसे फीचर्स हैं। पेटीएम अपने यूजर्स को भुगतान के लिये अपना पसंदीदा तरीका चुनने की सुविधा भी देती है, जैसे पेटीएम यूपीआई, पेटीएम वालेट, पेटीएम पोस्‍टपेड (बीएनपीएल), डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड्स या नेट बैंकिंग।

पेटीएम के प्रवक्‍ता ने कहा,लाखों यूजर्स अपने डीटीएच अकाउंट्स को रिचार्ज करने के लिये पेटीएम का इस्‍तेमाल करते हैं और आईपीएल का मौजूदा सीजन ध्‍यान में रखकर हम ‘डेली डीटीएच धमाल’ लकी ड्रॉ से अपने यूजर्स के साथ रोमांच साझा करते हुए बहुत खुश हैं। आसान 2-स्‍टेप इंस्‍टैन्‍ट रिचार्ज के साथ हम अपने यूजर्स की सुविधा के लिये भुगतान की व्‍यापक किस्‍मों की पेशकश भी करते हैं।”

पेटीएम ऐप का इस्‍तेमाल कर यूजर्स विभिन्‍न कैटेगरीज में बिलों का भुगतान और रिचार्जेस कर सकते हैं, जैसे बिजली बिल, गैस सिलेंडर बुकिंग, मेट्रो कार्ड, मोबाइल, ब्रॉडबैण्‍ड एवं डीटीएच, केबल टीवी, किराये का भुगतान, और क्रेडिट कार्ड बिल्‍स। यूजर्स दूसरी वित्‍तीय सेवाओं जैसे एलआईसी/ बीमा के प्रीमियम का भुगतान, लोन का भुगतान, आदि के लिये भी भुगतान कर सकते हैं।

Related posts:

साई तिरूपति विश्वविद्यालय में युवामंथन कार्यक्रम 

भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव "प्रथमेश 2024" का आगाज 31 मार्च से

एमएसएमई पारितंत्र के विकास हेतु सिडबी का राजस्थान सरकार के साथ गठबंधन

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी के सहयोग से कक्षा-कक्ष का पुनर्निमाण

नई निसान मैग्नाइट कन्सेप्ट की डिजाइन प्रेरणा का खुलासा

विनय इलेक्ट्रिकल सोलुशंस ने उदयपुर में खोला विशिष्ट शोरूम

ई-ऑफिस फाइल सिस्टम लागू करें, परिवादों का समय पर हो निस्तारणः  मुख्य सचिव

न्यूरोलॉजिकल रोग के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

MSDE launches Novel Initiatives under SANKALP to Strengthen District Skill Committees and Promote In...

'मन की बात : An Epic of Positive Communication ' पर वेबिनार आयोजित

छठी कार्डियक समिट 18 से

आयड़ नदी के बीच फसे युवक को सफलतापूर्वक बचाया