लोकसभा आम चुनाव- 2024

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए साझा प्रयासों पर सहमति
उदयपुर और गुजरात के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की बॉर्डर बैठक
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े गुजरात के अधिकारी
उदयपुर।
आगामी लोकसभा चुनाव – 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की बॉर्डर बैठक सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुई।
कांफ्रेंस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने बताया कि उदयपुर जिले की करीब 185 किलोमीटर सीमा गुजरात के साबरकांठा जिले से तथा करीब 25 किलोमीटर सीमा अरवल्ली जिले से मिलती है। चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों और नकदी की तस्करी बढ़ने की संभावना रहेगी, वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का भी आना-जाना बढ़ सकता है।
नाकाबंदी और सतर्कता बरतने का दिया सुझाव :
कांफ्रेंस बैठक में कलक्टर अरविन्द पोसवाल अवगत कराया कि उदयपुर जिले की ओर से साबरकांठा व अरवल्ली जिलों की सीमा पर नाके स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि दोनों ओर निर्वाचन प्रक्रिया होनी है, ऐसे में मैन पावर की समस्या रह सकती है। इसलिए दोनों छोर से अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की जाए, ताकि अधिक से अधिक पाईंट कवर किए जा सकें। दोनों छोर के अधिकारी एक दूसरे का पूर्ण सहयोग करें।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर गोपाल देवल ने पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं साबरकांठा व अरवल्ली जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भी उनकी ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने राजस्थान की ओर से शराब तस्करी बढ़ने की आशंका जताते हुए राजस्थान में सरकारी ठेका दुकानों से अधिक मात्रा में शराब की खरीदी होने पर संबंधित वाहन को ट्रेस किए जाने का सुझाव दिया।
दोनों ओर से अधिकारियों ने एक-दूसरे से सीमावर्ती क्षेत्रों की मतदाता सूची साझा करने पर सहमति व्यक्त की, ताकि वोटर डूप्लीकेसी को रोका जा सके। साथ ही वांछित अपराधियों की सूची साझा करने तथा उनकी धरपकड़ में सहयोग पर भी सहमति व्यक्त की।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं प्रभारी अधिकारी कानून व्यवस्था राजीव द्विवेदी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

HDFC Bank partners with Flywire

राजस्थान महिला विद्यालय में ‘ग्रीन डे’ उत्सव मनाया

Hindustan ZincTrains its 1st ever All Women Underground First Aid Batch

राजस्थानी सुरों से सजी सारंगी, भारत, पुर्तगाल और जिम्बाब्वे के सुर संगम के नाम रही शाम

सबसे ज्यादा मरीज़ों की मुख कैंसर जाँच कर राष्ट्रीय स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

डॉ. महेंद्र भानावत को मिलेगा प्रसिद्ध कविश्री काग बापू लोक साहित्य सम्मान

कोविड-19 से राहत के प्रयासों में जेके टायर्स अपनी प्रतिबद्धता पर कायम

नेशनल पेंटिंग सिंपोजियम (कला शिविर) का समापन

India can Replace China as a Technology Gear-Supplier to the World

हिंदुस्तान जिंक़ की माइनिंग अकादमी में कौशल से कुशल हो रहे युवा, देश में ही उपलब्ध हो रहे माइनिंग आपॅ...

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी

उदयपुर में दूसरे ऐप्पल स्टोर का शुभारंभ