समाजसेवी मल्हारा ने मृत्यु उपरांत देहदान और नेत्रदान किया

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। समाजसेवी शांतिलाल मल्हारा ने मृत्यु उपरांत यहां एमबी अस्पताल में देहदान किया। कानोड़ निवासी 83 वर्षीय मल्हारा का दस मई को निधन हो गया था उसके बाद उनके परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुसार लायंस क्लब लेकसिटी के जरिए देहदान की प्रक्रिया पूरी कराई। एमबी अस्पताल में देहदान कराया गया और आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान के माध्यम से मल्हारा का नेत्रदान भी कराया गया।


इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन केवी रमेश, लायंस क्लब लेकसिटी प्रेसीडेंट डीएस चौहान, सचिव आरएम ओस्तवाल, उद्यमी ऋषभ भाणावत, ओसवाल सभा के उपाध्यक्ष डॉ तुक्तक भानावत, सचिव आनंदीलाल बमबोरिया, व्यवसायी डूँगर सिंह कोठारी, राजीव जैन, शैलेश सरूपरिया, विनीत सरूपरिया, हिमांशु चौधरी, दिनेश जैन, डॉ रमेश दक, अमृतलाल बंडी सहित परिवारजनों के साथ लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं कई प्रमुख समाजेसवी मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि मल्हारा का जन्म 22 मई 1941 को उदयपुर जिले की शिक्षा नगरी कानोड़ में हुआ। इनकी शिक्षा कानोड़, भीनासर और उदयपुर में हुई और 40 साल की शैक्षिक सेवाओं के बाद ये 1999 में सेवानिवृत हुए थे। इनके दो बेटे क्रमश: ललित मल्हारा जलगांव और लोकेश मल्हारा उदयपुर में व्यवसाय करते है।
शांतिलाल मल्हारा के ज्येष्ठ भाई सुंदरलाल ने भी मृत्यु उपरांत देहदान किया था। अनूज बसंतलाल ने भी देहदान का संकल्प लिया है।

Related posts:

HDFC Bank Launches Star-Studded PayZapp Campaign

पेसेफिक डेन्टल कॉलेज एवं हॉस्पिटल टॉप 30 में जगह बनाने वाला राजस्थान का एकमात्र कॉलेज

फेडेक्स द्वारा आयोजित एसएमई कनेक्ट 2019 में लघु मध्यम व्यवसायी की औद्योगिक चुनौतियों पर मंथन

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

जिंक की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट को एलएसीपी स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2022 में विश्व स्तर पर 40वां स्थान

40 बच्चों को स्कूल जाने के लिए मदद देगा नारायण सेवा

पिम्स उमरड़ा में योग ध्यान सत्र आयोजित

दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल मतदान का दिया सन्देश

शिव भक्ति संग नारी शक्ति सम्मान

पारस हैल्थ केयर ने उदयपुर में रखा स्वास्थ्य सेवाओं में कदम

पिम्स द्वारा आयोजित फ्री केम्प में 150 से अधिक बच्चों को मिला परामर्श

देवेंद्र कच्छारा श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष बने