लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को उदयपुर में

गीतांजलि विवि और मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि में आयोजित कार्यक्रमों में लेंगे भाग
उदयपुर।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आएंगे। वे गीतांजलि विश्वविद्यालय तथा मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
स्पीकर बिरला सुबह 9.30 बजे हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे गीतांजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। यहां वे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। स्पीकर बिरला दोपहर 2.30 मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे, जहां वे विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से आयोजित लीडरशिप कॉन्क्लेव 2023 में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी उनके साथ रहेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद स्पीकर बिरला मंगलवार शाम ही सडक़ मार्ग से कोटा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts:

Hindustan Zinc organizes Lake Cleaning Drive at Fatehsagar

पिम्स हॉस्पिटल में कैडवेरिक ऑर्थोप्लास्टी कॉन्क्लेव 2024 सम्पन्न

सहारा वॉरियर्स ने आईपीए नेशनल ओपन चैम्पियनशिप 2019 जीता

India’s own electric SUV,Nexon EV, is all set to record the ‘Fastest’ K2K drive by an EV Nexon EV ta...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन

डॉ. त्रिलोक शर्मा एनएफडीपी के प्रदेश अध्यक्ष बने

दीवाली पर दवात के साथ बही पूजन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंसर सेंटर द्वारा राजस्थान स्टेट चैप्टर के अंतर्गत 2 कार्यशाल...

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children

नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगों ने खेली होली

पुलिस लाइन में लगाए 154 पौधे

यशोदा देवी प्रथम विधानसभा की प्रथम महिला विधायक