लोकजन सेवा संस्थान ने मनाया 73वां भारत स्काउट गाईड स्थापना दिवस

98 वर्षीय वुड बैज होलडर सर्कल ओर्गनाइजर कमिश्नर रामस्वरूप पंचोली का सम्मान 

उदयपुर :  समाज सेवा, देश भक्ति , संस्कृति- विरासत संवर्धन मे अति उत्कृष्ट कार्य कर प्रेरणा स्त्रोत अति विशिष्ठ जन की सम्मान श्रंखला मे लोकजन सेवा संस्थान ने 73वे भारत स्काउट्स गाईड्स स्थापना दिवस मनाते हुऐ 98 वर्षीय रामस्वरुप पंचोली को “लोकजन स्काउट गाईड विभूति सम्मान ” से अलंकृत किया। संस्थान अध्यक्ष प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि पंचोली सा. से 1943 मे लार्ड वावेल व महाराणा भूपाल सिंह से “स्काउट मास्टर” व 1958 मे “वुडबैज” सर्टिफिकेट प्राप्त कर सर्वोच्च ” सर्कल ओर्गनाइजर कमिश्नर” पद को सुशोभित किया व 21 वर्षों मे सैकड़ों प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हर वर्ग के हजारों स्काउट गाईड को राष्ट्र सेवा के लिये उत्प्रेरित किया। सम्मान मे पंचोली सा को प्रशस्ति पत्र, पगड़ी,  शाल , उपरणा व सभी सदस्यों द्वारा माला पहना कर उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की । सम्मान समारोह मे संस्थान अध्यक्ष प्रो. विमल शर्मा, संस्थापक महासचिव जय किशन चौबे, महिला प्रभारी श्रीमती नैन्सी शर्मा, उपाध्यक्ष इन्द्रसिंह राणावत , ऐड सुनिल त्रिपाठी, नरेन्द्र उपाध्याय, डा. रमाकान्त शर्मा, मनोहरलाल मुंदडा सहित परिवारजन श्रीमती कमला पंचोली, सीमा पंचोली, मालती शर्मा, सुदर्शन पंचोली, दीनबंधु शर्मा, मंजू तिवारी, चिन्मय पंचोली, तुषार शर्मा,  देशबंधु तिवाड़ी, आशुतोष तिवारी, अरुणा पंचोली  आदि उपस्थित थे ।

Related posts:

अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में रक्तदान शिविर आयोजित, 65 यूनिट रक्त संग्रहण

ENLARGED PROSTATE CAN BE THE CAUSE OF URINATION PROBLEMS

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Continues Its Cultural Celebration with a Global Line-up o...

राजस्थान महिला विद्यालय में ‘ग्रीन डे’ उत्सव मनाया

गीतांजली में श्री अमोघ लीला प्रभुजी का “सफलता के रहस्य” पर व्याख्यान

कोरोना से जंग में आगे आया जार, एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपये का चेक सौंपा

लाडिया खेड़ा गांव में पानी की टंकी का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ यूडीसीए अध्यक्ष पर तीसरी बार आसीन, नवनिर्वाचित-पूर्व पदाधिकारियों- समाज-संगठ...

सिटी पेलेस में महाशिवरात्रि पूर्व रंगोली में रंगे महादेव

Hindustan Zinc Wins ‘Company with Great Managers’ Award for the third time in a row

ओयो 2022 में अपनी लेज़र पेशकश में 1000 से ज्यादा प्रॉपर्टी शामिल करेगा, लेज़र पेशकश में उदयपुर भी