लोकजन सेवा संस्थान ने मनाया वर्ल्ड एड्स डे

उदयपुर। विश्व एड्स दिवस पर लोकजन सेवा संस्थान ने शोभागपुरा व पहाड़ा मे एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु शिविर के आयोजन किये । संस्थान के अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया कि सबसे पहली बार वर्ल्ड एड्स डे 01 दिसंबर, 1988 को मनाया गया था। इस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम लेट कम्यूनिटीज लीड है। एड्स की रोकथाम में समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए, इस थीम को चुना गया है। साथ ही, अब तक, एड्स के बचाव में समाज ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, उनकी सराहना करने के लिए भी इस थीम को चुना गया है। एड्स या एचआईवी के बारे में समाज में मौजूद गलत अवधारणा के कारण, इसकी रोकथाम करना काफी मुश्किल होता है। समाज में नीची नजरों से देखे जाने की वजह से, लोग खुलकर इस बीमारी के बारे में बात नहीं करते और इससे बचाव नहीं हो पाता है। इस स्थिति को बदलने के लिए लेट कम्यूनिटटीज लीड का थीम चुना गया है। इन्ही मुद्दों को ध्यान मे रखते हुए इस शिविर के माध्यम से समाज के हर वर्ग मे जागरूकता फैलाने व इस असाध्य रोग पर विजय पाने मे सहयोग की अपील की गई।

इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा ने “रेड रिबन” के आकृति मे लाल मोती पिरोकर, चाक को काटकर व 1.5 ईंच की सूक्ष्म पुस्तक के माध्यम से एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया। जागरूकता शिविर मे भाग लेने वालों ने एड्स की रोकथाम के सारे उपायों को अपने समाज के जन जन तक पहुचाने की शपथ ली। इनमे प्रमुख गिलरोय ऐल्मिडा ने ईसाई समाज मे, जय किशन चौबे ने जगदीश मंदिर इलाके मे, श्रीमती नैन्सी शर्मा ने कच्ची बस्ती महिलाओ मे, श्रीमती माल्ती शर्मा ने खारा कुआं मे, अनिता जैन ने जैन समाज अशोकनगर मे, मिनि थोमस ने साऊथ इंडियन लोगों मे, इन्द्र सिंह जोलावास ने श्रत्रिय समाज मे, अविनाश खटीक ने खटीक समाज व शनि मंदिर इलाके मे, ओमप्रकाश माली ने माली समाज, दिलिप रावत ने वारी समाज मे, नरेन्द्र उपाध्याय ने ब्रह्म समाज व गणेशनगर कालका मंदिर मे, मुरली पालीवाल ने पालीवाल समाज व हिरन मगरी मे, हाजी सरदार महोम्मद ने श्रमिक वर्ग व चांदपोल इलाके मे, आजम खान ने मल्लातलाई मे, सुनिल त्रिपाठी ने अपने मुव्वकिल वर्ग मे, उर्मिला त्रिपाठी ने अपने योग शिष्यों मे पहुचाने की शपथ ली।

Related posts:

Imperial Blue is all set to add laughter to the tune(s) of its Superhit Nights

ITC HOTELS LAUNCH MEMENTOS UDAIPUR, ITS FIRST MEMENTOS PROPERTY IN INDIA

रामकथा के तीसरे दिन शिव विवाह

Hindustan Zinc inks ₹85-Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority

IRCTC partners with HDFC Bank to launch India’s most rewarding co-branded travel credit card

कोरोनरी ब्लोकेज का अब शॉकवेव के साथ इलाज संभव

श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में पर्यूषण महापर्व पर धर्म आराधना संपन्न

मोनिका यादव होगी अजमेर मंडल की नई मंडल वाणिज्य प्रबंधक

रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ईवी ट्रकों के उपयोग हेतु इनलैंड ईवी ग्रीन सर्विसेज प्रा.लि. के साथ साझेदारी

सबसे बड़े स्टार्टअप फेस्ट में मिलेगा टियर 2 एवं 3 शहरों के लिए एक विशाल इको सिस्टम से जुड़ने का मौका

The 'Vyapaar ka Tyohaar' program by Flipkart Marketplace is aimed at fostering entrepreneurial oppor...