अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कल

उदयपुर। तेरापंथ युवक परिषद, उदयपुर द्वारा शनिवार 25 मई को शाम 7.30 बजे भारतीय लोककला मंडल में महावीर जयंती, अक्षय तृतीया एवं आचार्य महाश्रमण के दीक्षा कल्याण महोत्सव के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम पगारिया एवं उपाध्यक्ष अशोक चोरडिया ने बताया कि श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के सहयोग ये आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय हास्य कवि कैलाश मंडेला, शाहपुरा, राष्ट्रीय हास्य कवि पं. सुनील व्यास, मुम्बई, राष्ट्रीय कवि एवं मंच संचालक विपुल विद्रोही पण्ड्या, डूंगरपुर, राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. भुवन मोहिनी, इन्दौर, राष्ट्रीय वीर रस कवि अशोक चारण, जयपुर, राष्ट्रीय हास्य कवि दिनेश देशी घी, शाजापुर, राष्ट्रीय हास्य कवि दीपक सैनी, नई दिल्ली, राष्ट्रीय हास्य कवि कुलदीप रंगीला, देवास, राष्ट्रीय कवयित्री प्रिया खुशबू, आगर, राष्ट्रीय वीर रस कवि संदीप जैन शौर्य, नीमच तथा राष्ट्रीय गीतकार तारेश दवे, बांसवाड़ा अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को रस विभोर करेंगे। मुख्य संयोजक अरूण माण्डोत ने बताया कि तेरापंथ युवक परिषद अपने त्रिआयामी उद्देश्य, सेवा-संस्कार-संगठन के रूप में कई सामाजिक कार्य करती आई है जैसे कि वृक्षारोपण, रक्तदान, नेत्रदान, नशामुक्ति, आध्यात्मिक प्रेरणा, मतदान जागरूकता में अहम भूमिका रही है। कवि सम्मेलन में शहर के कई जानेमाने राजनेता, उद्योगपति एवं शहर के गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसमें निशुल्क पास द्वारा इंट्री रहेगी।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में एक ही बच्चे की दो जटिल बीमारियों की सफल सर्जरी

माँ-पुत्र दोनों का पहली बार चातुर्मास उदयपुर शहर में

ताज होटल्स समूह ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ब्रांड एंबेसडर बनाया

एचडीएफसी बैंक ने किया एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया से एमओयू

वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल में संगीत संध्या का आयोजन

ओसवाल सभा के चुनाव तीन माह में कराने का निर्णय

IVAS Modular Kitchens Expands its Presence to Udaipur

Nexus Celebration Announces Mega Weekend Sale from June 27th to 29tha

केबिनेट मंत्री खराड़ी ने किया पोपल्टी में पंचायत भवन और पुलिया का लोकार्पण

कलक्टर ने किया सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण

नेपकॉन- 2022 कॉन्फ्रेंस में लंग कैंसर, कोविड 19 और बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पर मंथन

Radisson Blu Palace Resort & Spa, Udaipur, recognized as the Best Wedding Hotel in Udaipur at To...