महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने मनाया विश्व विरासत दिवस

उदयपुर। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से देवाली स्थित ‘हंसराज चिल्ड्रन होम’ पर सांस्कृतिक विरासत का एक सत्र आयोजित किया गया। सत्र का शुभारंभ करते हुए डॉ. मनीष श्रीमाली ने महाराणा प्रताप के जीवन और विरासत पर संक्षिप्त प्रकाश डाला तथा ‘हंसराज चिल्ड्रन होम’ की बालिकाओं को महाराणा प्रताप की कहानियाँ सुनाई। मेवाड़ की ऐसी प्रेरक कहानियाँ सुनने के पश्चात् बालिकाओं ने कई प्रश्न किये जिनके डॉ. श्रीमाली ने विस्तार से समझाते हुए जवाब दिये।
इसके साथ ही फाउण्डेशन की ओर से ‘इण्डिया कल्चरल जिग्सा’ विरासत गतिविधि को आयोजित करते हुए बच्चों को भारत का नक्शा और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन धरोहरों के चित्र प्रदान किये गये। भारत के नक्शें में उन चित्रों को बालिकाओं ने राज्यों की पहचान के अनुरूप ध्यान पूर्वक चिपकाया। फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि विरासत सम्बन्धी इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू करवाना था।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर का सिटी पैलेस संग्रहालय मेवाड़ की विभिन्न धरोहरों को संजोय हुए हैं। संग्रहालय दिन-प्रतिदिन नवीन दीर्घाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से यहाँ आने वाले देशी-विदेशी आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यही नहीं सिटी पैलेस संग्रहालय विद्यार्थियों, जिज्ञासुओं और प्रशंसकों के लिये एक ‘प्रेरणा का मंदिर’ भी है। फाउण्डेशन सिटी पैलेस संग्रहालय के रख-रखाव के साथ ही जीवंत विरासतों पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करता रहा है।

Related posts:

डॉ. कर्नाटक लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

न्यूरो व स्पाईन दिवस पर पारस जे. के. हॉस्पिटल में वर्कशॉप व विशाल चिकित्सा शिविर

अधिकारी अपना रवैया करदाता के प्रति सकारात्मक रखे :- वित्त मंत्री

नरेश हरिजन गैंग का सदस्य व 10 हजार रूपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर साहिल अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

More than 500 Rural Youth securejobs through Hindustan Zinc’s skilling project ZincKaushal Kendra

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

प्रमीला महिला तथा कुशाग्र युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत

2nd Batch of 26 underprivilegedstudents supported by Hindustan Zinc register 100% results in Class 1...

नि:शुल्क काढ़ा वितरण का 700 लोगों ने लिया लाभ

7 शहरों में 502 राशन किट वितरित

कानोड़ मित्र मंडल के वार्षिक चुनाव 19 को