विश्व दिव्यांगता दिवस पर नारायण सेवा के दिव्य संकल्प

उदयपुर । दिव्यांगता के क्षेत्र में 4 दशक से कटिबद्ध नारायण सेवा संस्थान ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर आगामी 5 वर्ष का विजन डॉक्युमेन्ट पेश करते हुए दिव्यांगों के सेवार्थ अनेक सेवा प्रकल्प चलाने का निर्णय लिया है।  संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, 3 दिसम्बर 2022 से उदयपुर में दुर्घटना ग्रस्त दिव्यांगों के लिए सेंट्रल फेब्रिकेशन यूनिट स्थापित कर दी जाएगी जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों दिव्यांगताग्रस्त व अंगविहीन जनों को अत्याधुनिक कृत्रिम हाथ पैर मिलने लगेंगे। हमें विश्वास है कि भारत भर के 50 हजार दिव्यांगों को प्रतिवर्ष मदद पहुंचा पाएंगे। अग्रवाल ने संस्थान के वर्तमान सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा, विश्व दिव्यांगता दिवस पर उदयपुर और जयपुर में कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 50 जन को ट्राईसाइकल, व्हीलचेयर व सहायक उपकरण बांटे गए तथा 40  को कृत्रिम अंग लगाए गए। इसके अलावा संस्थान की सूरत, हैदराबाद, लखनऊ, मथुरा, बड़ौदा, अहमदाबाद, मुंबई, लुधियाना, दिल्ली, नागपुर, सहित 22 शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए और वहां के जिला प्रशासनिक अधिकारियों से भेंटकर दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष कार्य करने की पहल की। दिव्यांगों की सेवाओं में सोशल कॉरपोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत ए.आर.टी. हाउसिंग फाइनेंस एवं राइसो इंडिया लिमिटेड ने अपना सहयोग प्रदान किया |

Related posts:

आल इण्डिया इस्कान पदयात्रा का बेदला गाँव में भव्य स्वागत

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं अब पड़ोस की दुकान पर

साई तिरूपति यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ

बालगीत लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का भव्य अभिनंदन

केन्द्रीय डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री ने किया उदयपुर सरस डेयरी का अवलोकन

कॉर्पोरेट जगत में वेदांता केयर्स द्वारा देश में सबसे बडा टीकाकरण अभियान

नारायण सेवा संस्थान की मानव सेवा के लिए एक मज़बूत वैश्विक सहभागिता

इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस 2025 में हिन्दुस्तान जिंक देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्यूफैक्चरर...

कोनार्क, यूपी, वंडर तथा काठमांडू की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

नारायण सेवा शाखा सम्मेलन सम्पन्न