श्रीएकलिंगजी में महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तदनुसार 26 फरवरी बुधवार को कैलाशपुरी स्थित मंदिर श्री एकलिंगजी में महाशिवरात्रि का महोत्सव रात्रि 10.00 बजे से मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि की विशेष पूजा रात्रि 10.00 बजे से आरम्भ होगी जो चार प्रहर तक निरन्तर चलती रहेगी और दूसरे दिन गुरुवार दिनांक 27 फरवरी प्रातः 11.30 से 12.00 बजे के बीच पूर्ण होगी। चारों प्रहर की पूजा में विशेष शृंगार, किया जाएगा। विशेष पंचामृत भी धारण होगा। चारों प्रहर की पूजा में प्रत्येक प्रहर में 13 रूद्रीपाठ होंगे। प्रत्येक प्रहर में सवा नौ किलो प्रत्येक दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर का पंचामृत श्री एकलिंगनाथजी को धारण कराया जाएगा। इस प्रकार कुल 46¼ किलो की मात्रा में पंचामृत की सामग्री एक प्रहर में चढ़ाई जाएगी एवं 52 रूद्राभिषेक किये जाएगें।
महाशिवरात्रि पर श्री एकलिंगनाथजी की सेवा में चारों प्रहर पैलेस बैण्ड निरन्तर बजते रहेगे। चारों प्रहर की पूजा में दर्शन बुधवार 26 फरवरी रात्रि 10 बजे से दूसरे दिन 27 फरवरी गुरुवार अपरान्ह तक निरन्तर खुले रहेंगे, क्योंकि महाशिवरात्रि की पूजा निरन्तर चलती रहती है। दर्शनार्थी गुरुवार सुबह 11.30 बजे तक महाशिवरात्रि के दर्शन लाभ ले सकेंगे, इसके बाद नियमित त्रिकाल पूजा आरम्भ होगी जिसके चलते सामान्य दर्शन पुनः 27 फरवरी रात्रि 8 बजे तक लगातार खुले रहेंगे।
ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 26 फरवरी बुधवार को प्रातः की बजाय रात्रि 10.00 बजे से 27 फरवरी गुरुवार दोपहर तक शिवरात्रि के दर्शनों का लाभ लेवें।

Related posts:

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

Vedanta presents Jaigarh Heritage Festival at Jaipur’s Iconic Fort

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार

नीट और नेट की विश्वसनीयाता के लिए बुद्धिजीवी, न्यायविद् एवं शासन के निष्ठावान लोगों की सेवाएँ ली जाए...

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी

माता-पिता अपने बच्चों की शारीरिक बनावट के बजाय उनके आंतरिक गुण एवं दक्षता को महत्व दें : राजेंद्र गा...

अगले सत्र से पेपरलैस होगी राजस्थान विधानसभाः देवनानी

उदयपुर के प्रो. निम्बार्क ने अंतरराष्ट्रीय आर्ट सिंपोजियम में किया भारत का प्रतिनिधित्व

डॉ. हर्षा कुमावत बनी असिस्टेंट गवर्नर

Vedanta’s Nand Ghar Joins Forces withJohn Snow Inc. (JSI) andRocket Learning to Transform Early Chil...

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के पोस्टर का विमोचन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज में 14 व 15 फरवरी को ‘गीतांजली पैथटॉक 2026’ का आयोजन