उदयपुर। राज्य सरकार के “हरियाली राजस्थान अभियान” के अंतर्गत मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, उदयपुर की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर छायादार एवं पर्यावरणीय पौधे लगाए। महासभा के अध्यक्ष बालू सिंह कानावत, उदयपुर शहर अध्यक्ष डॉ. पृथ्वी राज चौहान, हरि सिंह, सुमेर सिंह, देवेंद्र सिंह, केशर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आदित्य राज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, भवानी सिंह, बीजेपी के गजपाल सिंह, कांग्रेस से लाल सिंह सभी ने मिलकर पेड़ों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान को हरा-भरा बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। पौधे लगाने से न केवल पर्यावरण सुरक्षित होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और पानी भी मिलेगा। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा आगे भी जिले भर में ऐसे अभियान चलाती रहेगी। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि हर सदस्य कम से कम 1 पेड़ लगाएगा और उसे बड़ा भी करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

