कोनार्क व वंडर वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत

उदयपुर। गोल्ड स्पोट्र्स व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में पैसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग में गुरूवार को खेले गए मैचों में कोनार्क नाइट राइडर्स ने सी पी एस राइडर्स को 63 रनों से तथा वंडर वॉरियर्स ने दमन कैपिटल को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।
आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया कि पहले मैच में कोनार्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतु पाल के 42 तथा मनीषा कुंटल व नीतू के 25-25 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरो में 140 रन बनाए। सीपीएस की दिव्या वैष्णव ने 3 व रितिका जैन ने 2 विकेट लिए। जवाब में सीपीएस की टीम मात्र 77 रन बनाकर आउट हो गई। माही सेठ ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। कोनार्क की अरूजा बिश्नोई ने 4 तथा गरिमा, इशान चौधरी व मनीषा कुंटल ने 2-2 विकेट लिए। वूमेन ऑफ द मैच अरुजा को राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव महेंद्र शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया।
दूसरे मैच में दमन कैपिटल की टीम वंडर वॉरियर्स की शानदार गेंदबाजी के सामने मात्र 82 रन बनाकर आउट हो गई। भव्यता मिंटा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। वंडर की मनस्वी कट्टा ने 4 व काजल जादौन ने 2 विकेट लिए। जवाब में वंडर वॉरियर्स ने आवश्यक रन 8.1 ओवरो में व एक विकेट खोकर बना लिए। बबीता ने 34 व कविता लखानी ने 20 रनों का योगदान दिया। वूमेन ऑफ द मैच मनस्वी कट्टा को एमडीएस स्कूल की प्रबंधक पुष्पा सोमानी ने पुरस्कार प्रदान किया।

Related posts:

कोरोना से मृत्यु को प्राप्त हुए अभिभावकों के बच्चों को रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में सत्र 202...

हिन्दुस्तान जिंक और ग्रीनलाइन मोबिलिटी ने की इवी और एलएनजी ट्रकों के लिए पार्टनरशीप

प्रो. चूण्डावत स्टेहाएका के उपाध्यक्ष नियुक्त

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वूमन ऑफ जिंक अभियान की शुरूआत

100 स्कूलों  के 8 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने देखी अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में इसर...

सुखाड़िया वि.वि.पेंन्शनर्श सोसाइटीज के 51 सदस्य जयपुर में होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : हूटिंग, उल्लास के साथ दिल्ली चैलेंजर्स ने जीता खिताब

हरिद्वार की गंगा आरती की झलक देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

मेटल्स के उत्पादन के साथ कला, संस्कृति और कलाकारों के सरंक्षण में भी हिन्दुस्तान जिंक का महत्वपूर्ण ...

‘अपनों से अपनी बात’ का समापन

क्लाईमेट डिस्क्लोज़र फे्रमवर्क के अनुरूप इण्डियन मेटल सेक्टर में क्लाईमेट एक्शन रिर्पोट करने वाली हिन...