नारायण सेवा ने घर बैठे दिव्यांगों को वेबिनार से जोड़ दी परामर्श

उदयपुर। दिव्यांगों के क्षेत्र में अग्रणी सेवादाता नारायण सेवा संस्थान ने लॉकडाउन के चलते घर बैठे दिव्यांग भाई बहनों को ‘केयरिंग योर अम्प्यूटेटड लिंब एंड प्रोस्थेटिक लिंब’ विषय पर मंगलवार को परामर्श का वेबिनार आयोजित किया।संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि संस्थान ने हजारों दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग बनाकर दिए हैं। दिव्यांगों की समस्या महसूस करते हुए घर में रह रहे बंधुओं को परामर्श देने के लिये वेब कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया। जिसमें 150 दिव्यांगों ने हिस्सा लिया।वेबिनार को सम्बोधित करने वाले संस्थान के अनुभवी प्रोस्थेटिस्ट एंड आर्थोटिस्ट डॉ. मानस रंजन साहू और डॉ. नेहा अग्निहोत्री थे। डॉ. साहू ने बताया कि कृत्रिम अंगों की सफाई करना, सेनेटाइज करना और उनके रख रखाव करने की आधुनिक समय के अनुसार जानकारी दी गई। लिम्बस का नियमित उपयोग करने वाले जागरूक रहे इसके लिये सुझाव भी दिए गए। संस्थान ने तकनीक का लाभ उठाते हुए भारत भर के विभिन्न राज्यों के दिव्यांगों को वेबिनार से जोड़कर लाभान्वित किया।साथ ही इस वेबिनार का लाइव यूट्यूब और फेसबुक पर किया गया। इन पर आने वाले सवालों के जबाब भी दिए गए।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी उत्सव में 7,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने लिया ग्रामीण सशक्तिरण ...

जेएलआर इंडिया ने सालाना 102 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पहली तिमाही में अब तक की रिकॉर्ड बिक्री हासिल क...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित शीतकालीन शैक्षिक शिविरों में 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

Polybion celebrates World Health Day

Rajasthan women dairy farmers overwhelmed by applauds by PM

पिम्स हॉस्पिटल द्वारा सेना दिवस पर 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित

राजस्थान साहित्य अकादमी का 68 वाँ स्थापना दिवस

NIUA and BvLF launch Infant, Toddler and Caregiver-Friendly Neighbourhoods Training & Capacity Build...

प्रसिद्ध उद्योगपति धनराज नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु की आरती की झांकी के दर्शन

JK Tyre Net Profit jumps 3.7x in Q3 to Rs.209 Cr

Yes Securities establishes a strong footprint in Udaipur: witnesses 6x growth in Demat accounts