नारायण सेवा संस्थान का उखलियात में मेडिकल एवं सहायता शिविर सम्पन्न

उदयपुर। दीन दु:खी, मानवता एवं आदिवासियों की सेवा में समर्पित नारायण सेवा संस्थान का सोमवार को आदिवासी क्षेत्र उखलियात में फ्री चिकित्सा-जांच,दवाई वितरण एवं सहायता शिविर सम्पन्न हुआ।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की मुहीम ‘सुकून भरी सर्दी’ के तहत निदेशक वन्दना अग्रवाल के नेतृत्व में विशाल शिविर उखलियात में लगाया गया। जिसमें 202 बच्चों, महिलाओं व लोगों का मेडिकल चैकअप हुआ और डॉक्टर्स की परामर्श पर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ दी गई। शिविर में करीब 1600 आदिवासी जन आए। इस दौरान 500 स्वेटर, 500 कम्बल, 500 बच्चों को ड्रेस,जूते,मौजे,लुगड़ी,धोती और बिस्किट के साथ सभी को निःशुल्क भोजन पैकेट बांटे गए और बच्चों को नहला धुलाकर साफ स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। आगे की जानकारी संयोजक रविश कावड़िया ने देते हुए कहां तंजानिया से आए भरत भाई परमार और वैशाली परमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर कैंप में शिरकत की। वे संस्थान से कई वर्ष से जुड़े है। दार-ए -सलाम में दो आर्टिफिशियल लिम्ब शिविर आयोजित कर चुके है। परमार के माध्यम से तंजानिया के 500 से अधिक दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर मिले है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए मदद देने का भी भरोसा दिलाया है। संचालन महिम जैन ने किया।

Related posts:

Hindustan Zinc commencesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

हिन्दुस्तान जिंक ने वेदांता मेटल बाजार पर जिंक मूल्य लॉन्च किया, देश की एमएसएमई के लिए रियल-टाइम मार...

KBC Global Limited Singapore based Fund Maybank Kim Eng Securities Picks up Stake

Accelerating scientific participation in mining: Hindustan Zinc joins hands with CISR-CIMFR for rese...

ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकायाउदयपुर, ज़ायके की खोज के लिए एक लोकप्रिय वीकेंड डेस्टिनेशन

हिंदुस्तान जिंक की जावर माइंस को पर्यावरण के क्षेत्र में सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार

गीतांजली में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

गीतांजली में दम्पत्ति ने लिया देहदान संकल्प

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने तनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाकर 8वां विश्व कीर्तिमान बनाया

ट्रेण्ड्स ने ब्राण्ड न्यू विंटर वियर लाइन कलेक्शन लांच किया

एमपीयूएटी का 26वां स्थापना दिवस समारोह

सुबह भक्ति संगीत ने किया भाव विभोर, दोपहर और शाम हुई जोश से दुगूनी