नारायण सेवा संस्थान में 22 को होगा उत्सव

उदयपुर। श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान भी अपने सभी परिसरों को भव्य रोशनी से सज्जित कर उत्सव मनाएगा।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि इस दिन प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य 108 संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन होगा और इसके समापन पश्चात रामलला को 108 किलो प्रसाद का भोग लगाया जाकर भक्तों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसरों में भव्य रोशनी के साथ 1008 दीपक प्रज्वलित कर दीवाली मनाई जाएगी।  अग्रवाल ने बताया अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित संस्थान के मानव मन्दिर हाॅस्पीटल के बाहर 10 गुना 20 फिट आकार की एलईडी भी लगाई जाएगी। समारोह में भाग लेकर रामलला को दण्डवत करने का मुझे भी अवसर मिल रहा है। श्रीराम जन्म भूमि न्यास की ओर से इस सम्बन्ध मुझे तीन दिन पूर्व निमंत्रण प्राप्त हुआ है। करीब 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद रामलला का अपनी जन्म भूमि में बिराजना सम्पूर्ण देश के लिए मंगलकारी होगा। मैं वहां श्रीरामलला से देश की हर क्षेत्र में प्रगति, दीन-दुःखी, दिव्यांगों एवं वंचितों के कल्याण की कामना करूंगा।

Related posts:

जिंक के ‘जीवन तरंग जिंक के संग‘ कार्यक्रम से अब तक 800 से अधिक लाभान्वित

New Kia Sonet World Premiere in India

सिग्निफाई ने उदयपुर में 5 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों को रौशन किया

हिन्दुस्तान जिंक को माइनिंग और मेटल सेक्टर में विश्व स्तरीय सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में सर्वोच्च स्थान

राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम

डॉ. बी. एल. कुमार सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) बने

ट्रूकॉलर और साइबरपीस फाउंडेशन ने नुक्कड़ नाटकों से दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

प्रसिद्ध उद्योगपति धनराज नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु की आरती की झांकी के दर्शन

उदयपुर शहर सीट के लिए गौरव वल्लभ ने दाखिल किया नामांकन

फील्ड क्लब के पारिवारिक माहौल में हुआ हाऊजी, योगा, जुम्बा और ऐरोबिक का आयोजन

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Concludes in a Grand Style: Hindustan Zinc & SEHER Cel...

नारायण सेवा ने केन्या में 13 सौ से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाई सेवा