आर्थिक रूप से कमजोर 100 छात्र-छात्राओं को बांटे जूते और चप्पल

उदयपुर। मानव-कमल कैलाश सेवा संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सहायता शिविर आयोजित कर जूते और चप्पल वितरित किए गए। शिविर प्रभारी कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए संस्थान अध्यक्ष कैलाश ‘मानव‘ एवं कोषाध्यक्ष कमला देवी के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोरवड़ी एवं पीईओ अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाबरिया खेड़ा में कक्षा 1 से 5वीं तक के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 100 से भी ज्यादा बालक-बालिकाओं को जूते -चप्पल वितरित किये गए।  प्रधानाचार्य कन्हैयालाल मेनारिया एवं विद्यालय स्टाॅफ ने संस्थान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सरपंच प्रतिनिधी दशरथ मेनारिया, राजेन्द्र प्रसाद मेनारिया, हेमराज जाट भी मौजूद रहे। शिविर में शीतल अग्रवाल, राज कुमार मेनारिया, मोहनलाल रेबारी, ओमप्रकाश वैष्णव और भैरूलाल ने सेवाएं दी।

Related posts:

खेरवाड़ा विधायक परमार ने धनकावाड़ा राहत कैम्प का किया निरीक्षण

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

साई तिरूपति विश्वविद्यालय में युवामंथन कार्यक्रम 

Mobil 1 TM 50th Anniversary: Ready for What’s Next

D.P. Abhushan Ltd. presents an exclusive Chain & Bangle Festival in Udaipur

एसीबी (ACB) के हत्थे चढ़ा राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), 10 परसेंट कमीशन मांग रहा था

एमजी मोटर इंडिया का सस्टेनेबल और प्रैक्टिकल मोबिलिटी सॉल्यूशन ड्राइव पहुंचा उदयपुर

कोरोना से जंग-सेवा के संग

नेस्ले इंडिया ने मैगी स्पाइन प्लान के माध्यम से भारत के मसाला किसानों को मदद करने की शपथ ली

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 62 प्रतिशत युवा, एनर्जी ट्राजिंशन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका में

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जिंक उत्पादों के लिए पहला पर्यावरण घोषणा पत्र (ईपीडी) प्रकाशित

नारायण सेवा में दिव्यांगों और साधकों ने किया गुरु पूजन