नारायण सेवा ने केन्या में 13 सौ से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाई सेवा

उदयपुर। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के भाव से नारायण सेवा संस्थान ने सरहदों के पार केन्या में पांच शिविरों का आयोजन किया।  जिसमें दुर्घटना से शारीरिक असक्षम हुए 1363 दिव्यांगों को मदद पहुंचाई।
विदेश विभाग प्रभारी रविश कावड़िया ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त भैया जी की प्रेरणा से केन्या के दिव्यांगों को लाभ पहुंचाने का निर्णय हुआ जिसके अंतर्गत नैरोबी में 127 दिव्यांगों, किस्सी के 85, मेरु में 133 और मोम्बासा के 257 दुर्घटनाग्रस्त बन्धु-बहिनों को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाए गए। वहीं इन शिविर के दौरान करीब 800 लोगों का मेजरमेंट भी लिया गया जिन्हें आने वाले दिनों में कृत्रिम अंग पहनाए जायेंगे। किसुमू शिविर में केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. इड़ा ओडिंगा की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविरों के सफलतापूर्वक आयोजन में लॉर्ड महावीर स्वामी फॉलोवर्स,प्राइड एंटरप्राइजेज लिमिटेड नेमचंद कछरा एवं स्व. जवेरचंद रामजी गुडका परिवार, वीसा ओसवाल कम्युनिटी, हिन्दू समाज मेरु और मोम्बासा सीमेंट का सहयोग रहा। शिविर में संस्थान की 15 सदस्यीय तकनीकी एवं डॉक्टर्स टीम ने सेवाएं दी। समस्त शिविरों के कॉर्डिनेटर केन्या चेप्टर नारायण सेवा के अध्यक्ष सूर्यकान्त चल्ला थे।  
उल्लेखनीय है कि संस्थान विगत 3 वर्षों से केन्या में कैंप आयोजित करता आ रहा है। अब तक 12 कैंप में 1500 से अधिक दिव्यांगों को लाभान्वित कर चुका है।

Related posts:

ब्रह्माकुमारीज केंद्र का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न

6 माह के गर्भ में आपातकाल डिलीवरी करवाकर बचाई शिशु व माता की जान

ढोल-नगाड़ों, शंखों की गूंज के साथ रविवार से होगा नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्...

डीजीपी भूपेन्द्र यादव ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह ने संभाला पदभार

मेवाड़ ने दिए अब तक चार मुख्यमंत्री

हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में 51वीं अखिल भारतीय खनन बचाव प्रतियोगिता का आगाज़

ताज होटल्स समूह ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ब्रांड एंबेसडर बनाया

एक्सॉनमोबिल के ल्यूब्रीकेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना भारत में

उदयपुर में 27 समाजों व संस्थाओं को जमीन आवंटन पर मुहर

महावीर स्वामी की पड़

8 साल की बच्ची से बलात्कार, लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी