रायपुर में 750 दिव्यांगों को एनएसएस ने दिए कृत्रिम अंग

मुख्यमंत्री ने किया शिविर का उद्घाटन
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान द्वारा रायपुर में आयोजित शिविर में 750 से अधिक दिव्यांगजन को अपर-लोवर कृत्रिम अंग व कैलिपर प्रदान किए गए।  शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। विशिष्ट अतिथि राज्य के युवा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, पुंरदर मिश्रा व अनुज शर्मा थे। मुख्यमंत्री ने संस्थान संस्थापक कैलाश ‘मानव’ व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की दिव्यांगों का जीवन सुगम बनाने की मुहिम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में दिव्यांगजन की सेवा के लिए संस्थान केंद्र संचालित करेगा तो उसकी हर संभव सहायता की जाएगी। शिविर में मुख्यमंत्री करीब एक घंटा रहे और छत्तीसगढ़ तथा निकटवर्ती मध्य प्रदेश के दूरदराज इलाकों से आए दिव्यांगजन से भेंट की और उन्हें नियमानुसार राज्य की ओर से सहायता का आश्वासन भी दिया। 

प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री व विशिष्ट अतिथियों का पगड़ी, शॉल, उपरणा और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया। संस्थान निदेशक देवेंद्र चौबीसा व जनसम्पर्क अधिकारी भगवान प्रसाद गौड़ ने शिविर में उपस्थित मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा व समाजसेविका संजना देवी को सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 17 मार्च को रायपुर में जिन 756 दिव्यांगजन के कटे हाथ-पांव के माप लिए गए थे, उन सभी के इस शिविर में विशेषज्ञ तकनीशियनों द्वारा कृत्रिम अंग लगाए गए हैं।  शिविर के दौरान दिव्यांगजन के बैडमिंटन व फुटबॉल के संक्षिप्त प्रदर्शन मैच भी हुए। शिविर में  315- ओवर लिंब, 120 -अपर लिंब, 80 मल्टीपल और 280 कैलीपर लगाए गए।  

Related posts:

उदयपुर में त्रिदिवसीय टीपीएफ ग्लोबल सेमीनार 8 मई से

श्रीकृष्ण भगवान को छप्पन भोग धराया

उदयपुर में किड्स फैशन शो का भव्य आयोजन, नन्हे-नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

Hindustan Zinc Collaborates with TERI to Transform Wasteyardinto Green belt

मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2020 आयोजित

ओलंपिक्स फेस्टिवल में खेल परिचर्चा का आयोजन

उदयपुर सूचना केंद्र में नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तक मेले का भव्य समापन

हनुमानजी को धरायी आकर्षक आंगी

THREE ZINC FOOTBALL ACADEMY PLAYERS SELECTED FOR RAJASTHAN SANTOSH TROPHY TEAM

हिन्दुस्तान जिंक़ के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में लाभान्वित हो रहे 13000 विद्यार्थी

प्रधानमंत्री द्वारा फसलों की जलवायु अनुकूल किस्मों को देश को समर्पित