दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के मानव मन्दिर क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कोर्स के 38वें बैच का समापन ट्रेनर एवं बच्चों की उपस्थिति में हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांगों के कौशल विकास के लिये विभिन्न कोर्सेज संस्थान में संचालित है। शुक्रवार को निदेशक वंदना अग्रवाल ने 45 दिवसीय मोबाइल सुधार का प्रशिक्षण ले चुके 15 दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र भेंट किये। ये दिव्यांग भाई अपने-अपने क्षेत्र में जाकर स्वयं की मोबाइल सुधार शॉप खोलकर आत्मनिर्भर बनेंगे।

Creative from India to the World