कैन्सर जागरूकता सेमीनार आयोजित

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के अंकुर काॅम्पलेक्स हिरण मगरी सेक्टर-4 में साधकों की उपस्थिति में गुरुवार को कैन्सर जागरूकता सेमीनार आयोजित हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि कैन्सर रोग विशेषज्ञ एमबीबीस एमडी डाॅ मनोज महाजन ने कैन्सर रोग की गम्भीरता, लक्षण व ईलाज के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डालते हुए कैन्सर से बचने के विभिन्न उपाए बताए। डाॅ. महाजन ने कहा भारत में कैन्सर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। 2018 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर मिनट 5 लोगों को कैंसर होता है। सिर्फ तम्बाकू सेवन से 40 प्रतिशत कैन्सर होते हैं। यदि हम फिजिकल एक्टिविटी करे, धुम्रपान न करे और हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करें तो लगभग हर साल 5 से 6 लाख कैन्सर रोगी कम हो जाएगे। यह उपाय करने से भारत में अगले दस साल में 40 प्रतिशत कैन्सर रोगी कम हो जाएंगे। सरवाइकल कैन्सर से बचने के लिए 9 से 14 साल की बच्चियों को वैक्सीन लगाना आवश्यक है। सेमीनार की शुरुआत में संस्थान की ओर से मेवाड़ी पगड़ी व दुपट्टे से सम्मान किया गया। संचालन महिम जैन ने किया।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक ने एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग

नारायण सेवा संस्थान का 42वाँ निशुल्क सामूहिक विवाह

श्रीएकलिंगजी में महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा

Indira IVF’s first-born Navya, the flagbearer in the quest to eradicate infertility, celebrates her ...

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित दूसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को अभूतर्पूव सफलता

पौधारोपण कार्यक्रम में नारियल के 31 पौधे लगाए

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

लेकसिटी प्रेस क्लब चुनाव: कुलदीपसिंह गहलोत बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष

1448 जांचों में 6 कोरोना संक्रमित, दो की मृत्यु

Hindustan Zinc signs MoU to enhance cooperation in Telemedicine

मेटल उत्पादन के साथ साथ हिन्दुस्तान जिंक खेलों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी

गोगुन्दा में पेंथर का आतंक