नारायण सेवा में 501 दिव्यांग कन्याओं का पूजन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान ने बुधवार को अपने सेवामहातीर्थ परिसर में चैत्र नवरात्रा दुर्गाष्टमी पर 501 दिव्यांग कन्याओं का अनुष्ठान पूर्वक पूजन किया।  देश के विभिन्न राज्यों की इन जन्मजात दिव्यांग कन्याओं के पिछले दिनों संस्थान में निःशुल्क ऑपरेशन सम्पन्न हुए थे। देवी स्वरूपा इन दिव्यांग कन्याओं के पूजन से पूर्व संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल व निदेशक वंदना अग्रवाल ने हवन कर माँ से विश्व शांति और सर्वे भवन्तु सुखिनः: की कामना की।

इस अवसर पर पद्मश्री अलंकृत कैलाश मानव ने अपने संदेश में कहा कि संस्कारित परिवारों से ही प्रगतिशील समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। जिसमें महिलाओं का बड़ा योगदान है। महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण संदेश है। जिसे इस अनुष्ठान ने साकार किया गया है।

सम्मानित अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव और अमेरिका में भारतीय प्रवासी रमेश भाई चावड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान द्वारा दोनों ही प्रमुख नवरात्रा में कन्यापूजन का उद्देश्य परम्परा निर्वहन के साथ बेटी बचाने, उन्हें पढ़ाने व आगे बढ़ाने का समाज को संदेश देना है। निदेशक वंदना अग्रवाल ने  सजे धजे पांडाल में मंच पर विराजित माता स्वरूपा कन्याओं को लाल चुनर ओढाई व नेवैद्य स्वरूप हलवा, पुड़ी और भीगे चने परोस कर श्रृंगार सामग्री भेंट की। अतिथियों,परिजनों व संस्थान साधकों ने सभी कन्याओं की 108 दीपों से आरती उतारी। संयोजन महिम जैन ने किया।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन

महावीर युवा मंच का होली मिलन समारोह

फ्लिपकार्ट कर रहा है भारतीय कारीगरों को सपोर्ट देने के लिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चौथे ‘क्राफ...

वीआईएफटी में ग्राफिक डिजाइनिंग पर कार्यशाला

नारायण सेवा संस्थान का उखलियात में मेडिकल एवं सहायता शिविर सम्पन्न

भारतीय अर्थव्यवस्था एवं बैंकिंग क्षेत्र -एक नए युग में प्रवेश विषय पर व्याख्यान

पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 : सितारों से सजी जीसीए क्लॉथ रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से परास्त

कानोड़ मित्र मंडल का दीपावली मिलन समारोह 19 को

महाराजा व्हाइटलाइन ने लॉन्च किया हाइब्रिडकूल सीरीज एयर कूलर

एचडीएफसी बैंक ने लॉन्च किया कस्टमाइज्ड प्रोग्राम ‘विशेष’

Hindustan Zinc brings a wave of Purity, Health and Hopein Kotra, 53 ROs and UV+ Filtersinstalled acr...

उदयपुर में चिक हेयर कलर शैंपू लॉन्च