राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस मनाया गया

उदयपुर : जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी, उदयपुर द्वारा राष्ट्रीय टूथब्रशिंग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, देबारी में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को दाँत साफ़ करने की सही विधि सिखायी और प्रदर्शित की गई। कक्षाओं में मौखिक स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा भी दी गई।
विद्यालय की छात्राओं के लिए दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।छात्राओं को ओरल हाइजीन किट (टूथब्रश और टूथपेस्ट) वितरित किए गए तथा दाँत साफ़ करने की सही विधि पर आधारित हिन्दी पम्पलेट्स भी बाँटे गए। साथ ही पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आने वाले मरीज़ों को भी सही ब्रशिंग तकनीक और मौखिक स्वच्छता के सुझावों के बारे में शिक्षित और जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. ए. भगवानदास राय, विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश असावा, डॉ. सुरेश दशोरा, स्नातकोत्तर छात्र एवं इंटर्न उपस्थित रहे।

Related posts:

Women Milk Farmers from Rajasthan show their might at IDF World Dairy Summit 2022

TWO ZINC FOOTBALL ACADEMY PLAYERS SELECTED FOR INDIA NATIONAL CAMP

जयपुर में स्टार्टअप एक्सचेंज 4.0 का आयोजन नवंबर में

एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मिश्र देंगे 42 स्वर्ण पदक

हीरो मोटोकॉर्प ने न्यू एनरिच्ड एचएफ डीलक्स सीरीज का अनावरण किया

पीटीआई राव के ट्रांसफर से भावुक हुआ बेदला गांव

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

HDFC Bank adjudged Market Leader in SME Banking and Diversity & Inclusion in India by Euromoney maga...

कोटक सिक्योरिटीज ने लॉन्च किया ट्रेड फ्री प्रो प्लान

हिंदुस्तान जिंक की दो खदाने देश की पहली ग्रीनको प्रमाणित खदान

मेवाड़ में कायाकिंग एवं कैनोइंग खेलों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कहीं हमेशा के लिए गुम न हो जाए हमारी गोरैया