ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की किरण पोखरना अध्यक्ष व वंदना बाबेल सचिव मनोनित

उदयपुर। ओसवाल भवन प्रांगण में ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का गठन करने हेतु महिला सदस्यों की बैठक रखी गई, जिसमें 100 से भी अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवकार मंत्र से बैठक की शुरूआत हुई। उपस्थित सभी महिलाओं ने अपना परिचय देने के साथ ही कुछ महिलाओं ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उल्लेखनीय है कि ओसवाल सभा का पूर्व में भी एक महिला संगठन ओसवाल महिला मंच के नाम से कार्यरत है जो कि माया सिरोया एवं कौशल्या जैन के नेतृत्व में संचालित है जिसमें लम्बे अर्से से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते आ रहे हैं।
इस अवसर पर ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए। किरण पोखरना को ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं वंदना बाबेल को सचिव पद हेतु मनोनित किया गया। इनके नेतृत्व में उदयपुर के लगभग सभी क्षेत्रों से महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। सचिव आनन्दीलाल बम्बोरिया ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। किरण पोखरना ने भावी योजनाओं से अवगत कराया एवं कहा कि सभी को साथ लेकर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगी। वन्दना बाबेल ने महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस संगठन के साथ जुडऩे का आह्वान किया। संगिनी मैन की अध्यक्ष डॉ. प्रमिला जैन ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाएं सशक्त भूमिका निभा सकती है। स्नेहलता मोगरा ने सभी आगंतुक महिलाओं का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता मेहता ने किया। शिल्पा पोखरना व स्नेहलता कंठालिया ने आगंतुक महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस बैठक में उमा कोठारी, अनिता गांधी, साधना मेहता, अनिता भाणावत, रेखा भाणावत आदि उपस्थित थीं।

Related posts:

HDFC Bank partners with Startup India for Parivartan SmartUp Grants

लोकजन सेवा संस्थान ने मनाया 73वां भारत स्काउट गाईड स्थापना दिवस

होली चातुर्मास व साध्वीप्रमुखा का प्रथम महाप्रयाण दिवस कल

ध्यान साधक के चातुर्मास प्रवेश पर उमड़ा आस्था का हुजूम

43rdMKM Football Tournament kickstarts at Zawar 

राजस्थान में हर बारह व्यक्ति में से एक को किड्नी की समस्या

जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 23 फरवरी अंतिम तिथि

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाओं से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

पीआईएमएस के डॉ. एस. के. सामर सम्मानित

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की क्षत्रिय समाज को टिकट वितरण में उचित प्रतिनिधित्व की मांग

एचडीएफसी बैंक ने ग्रामीण भारत के किसानों के लिए ‘ई-किसान धन’ ऐप लॉन्च किया

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद