आर्ची आर्केड में नव्य मंगल

उदयपुर (Udaipur)। न्यू भूपालपुरा स्थित आर्ची आर्केड (Archi Arcade) में डाक्टर दंपति अनिल-कुसुम शर्मा (Anil-Kusum Sharma) के सुपुत्र डाक्टर दंपति धवल-नेहा (Dhawal-Neha) के नवनिर्मित गृह का 24 जून को नांगल संस्कार (Nangal Sanskar) हुआ। यह घर न केवल दर्शनीय अपितु नव्य-भव्य परिकल्पनाओं से सम्पोषित परम्पराशील प्रयोगधर्मिता की ठाठ ठसक देता अजब-गजब का मनहर म्युजियम ही है।
आर्ची आर्केड की नवमीं-दसवीं मंजिल को सेतुमय स्वरूप देते बांस की छत, तारों पर सन की रस्सी की कसी, बेंत की बुनावट में झांकती अलमारियों का आलोक तथा बांस की झूलनी में हालर हुलर दीपक का प्रकाश एक नई आभा देते सकारात्मक ऊर्जा का हलरावण लगते हैं।
इस अवसर पर भानावत कुटुम्ब के डॉ. महेन्द्र भानावत (Dr. Mahendra Bhanawat) तथा डॉ. तुक्तक-रंजना भानावत (Dr. Tuktak-Ranjana Bhanawat) ने डाक्टर दंपति को बधाई देते काष्ठ निर्मित चल मन्दिर कावड़ (Kavad) भेंट की।

Creative from India to the World